Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

जापान पहुंचे साथियान गणसेकरन ने बताया कैसा है ओलंपिक का अनुभव, इंतजाम को लेकर दिया बड़ा बयान

G Sathiyan
Photo Credit: Twitter

नई दिल्ली। भारतीय टेबल टेनिस स्टार प्लेयर साथियान गणशेकरन ने जापान की राजधानी में टोक्यो पहुंचने के बाद ओलंपिक विलेज में सोमवार से अभ्यास शुरू कर दिया है। 23 जुलाई से शुरू होने वाले खेलों के महाकुंभ में साथियान अपने साथी शरथ कमल के साथ पहुंचे जो 17-32 के राउंड में खेलते नजर आयेंगे। चेन्नई के इस खिलाड़ी ने अपने ट्विटर हैंडल से जापान पहुंचने के बाद ओलंपिक विलेज के टोक्यो मेट्रोपॉलिटियन जिमनैशियम से अपने पहले फिटनेस सेशन की तस्वीरें शेयर की हैं। इतना ही नहीं साथियान ने अपने फेसबुक पेज पर एक वीडियो भी शेयर किया है जिसमें वो नाकानो ट्रेनिंग एरिना में शरथ कमल के साथ प्रैक्टिस करते नजर आ रहे हैं।

इस बीच अपने पहले ट्रेनिंग सेशन के बारे में माईखेल के साथ बात करते हुए साथियान ने कहा कि वह इससे काफी संतुष्ट हैं। साथियान ने ओलंपिक विलेज में आयोजकों की ओर से दी गई सुविधाओं की भी तारीफ करते हुए बताया कि सबकुछ काफी शानदार है।

और पढ़ें: वापसी की राह देख रहे श्रेयस अय्यर को लगा झटका, लैंकीशयर की टीम ने रॉयल लंदन कप से किया बाहर

उन्होंने कहा,'यहां पर सबकुछ शानदार है और बहुत ही बेहतरीन तरीके से जमाया है। खिलाड़ियों को दी जाने वाली यहां पर सारी सुविधायें टॉप क्वालिटी की है। इतना ही नहीं कोरोनो प्रोटोकॉल का भी सख्ती से पालन किया जा रहा है, जो कि काफी शानदार है।' जब साथियान से टोक्यो के मौसम के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि भारतीय खिलाड़ियों के लिये यह काफी चुनौतीभरा होने वाला है। साथियान ने कहा कि यहां पर काफी गर्मी है लेकिन यहां पर इससे दिक्कत नहीं होगी।

उल्लेखनीय है कि गेम्स विलेज में खिलाड़ियों के लिये जो बेड एथलीट इंस्टाल किये गये हैं वो एंटी सेक्स बेड है जिसने सोशल मीडिया पर काफी चर्चा बटोरी है। माना जा रहा है कि यह बेड सिर्फ एक ही खिलाड़ी का वजन झेल सकते हैं और एक से ज्यादा लोगों के बेड पर चढ़ने से यह टूट जायेगा। माना जा रहा है कि यह डिसीजन कोरोना वायरस को देखते हुए खिलाड़ियों के बीच इंटीमेसी पर कंट्रोल करने के लिये लिया है।

और पढ़ें: Tokyo 2020: सामने आई ओलंपिक विलेज से गुम हुए वेटलिफ्टर के गायब होने की वजह, जानें कहा आये नजर

साथियान ने इस पर बात करते हुए कहा कि यह सब एक अफवाह है, खिलाड़ियों के लिये बने यह बेड कार्डबोर्ड के जरूर हैं लेकिन उन्हें पूरा विश्वास है कि काफी मजबूत हैं। आपको बता दें कि टोक्यो के लिये उड़ान भरने से पहले साथियान ने माईखेल से बात करते हुए अपनी तैयारी के बारे में बताया और कहा था कि उन्हें पूरा विश्वास है कि वह इस साल अपने देश के लिये एक यादगार ओलंपिक खेलकर लौटेंगे।

Story first published: Monday, July 19, 2021, 21:30 [IST]
Other articles published on Jul 19, 2021
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+