ENG vs PAK: टॉम बैंटन ने लगाया ताबड़तोड़ अर्धशतक, KKR की टीम हुई खुश
नई दिल्ली। इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच शुक्रवार की देर रात को टी20 सीरीज का आगाज हुआ। हालांकि टेस्ट सीरीज के आखिरी 2 मैचों की तरह पहले मैच में भी बारिश का ही दखल देखने को मिला। इस मैच में पाकिस्तान की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। इंग्लैंड के लिये जॉनी बेयरस्टो और 21 साल के टॉम बैंटन बल्लेबाजी करने उतरे। हालांकि इंग्लैंड की टीम ने खराब शुरुआत की और जॉनी बेयरस्टो महज 2 रन बनाकर वापस पवेलियन लौट गये। हालांकि दूसरे छोर पर खड़े टॉम बैंटन ने शानदार बल्लेबाजी जारी रखी।
टॉम बैंटन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 42 गेंदों में 4 चौके और 5 छक्के लगाकर 71 रनों की पारी खेली। हालांकि बैंटन 13वें ओवर में शादाब खान की गेंद पर इमाद वसीम को कैच थमा बैठे और वापस पवेलियन लौट गये। इसके बाद इयोन मोर्गन (14) और लुइस ग्रेगरी (20) और मोइन अली (8) रन बनाकर वापस पवेलियन लौट गये।
और पढ़ें: पुलिस ने की सुरेश रैना के घायल रिश्तेदारों की पहचान, बताया- किसने किया था हमला
इंग्लैंड की टीम 16.1 ओवर में अपने 6 विकेट खोकर 131 रन बना चुकी थी जिसके बाद मैदान पर बारिश आ गई। कुछ समय बाद जब बारिश रुकी तो खेल को फिर से शुरू करने की तैयारियां होने लगी लेकिन फिर से बारिश आ गई और आखिरकार मैच को रद्द करने का फैसला किया गया।
गौरतलब है कि इंग्लैंड की टीम के लिये अर्धशतक लगाने वाले टॉम बैंटन के इस प्रदर्शन के बाद से आईपीएल में उनकी टीम कोलकाता नाइट राईडर्स काफी खुश है और उम्मीद करती है कि अगले महीने शुरु होने वाले इस टूर्नामेंट में यह खिलाड़ी अपना जलवा कायम रखेगा।
और पढ़ें: IPL 2020: 5 महीने बाद मैदान पर लौटे विराट कोहली, पर अभी भी लय बरकरार
इतना ही नहीं इंग्लैंड दौरे पर सीमित ओवर्स की सीरीज खेलनी पहुंची ऑस्ट्रेलियाई टीम का भी पहला अभ्यास मैच शुक्रवार को बारिश के चलते पूरा नहीं हो सका और धुल गया।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
