Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

'कहीं देर न हो जाये', दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट को बचाने के लिये क्विंटन डिकॉक ने लगाई गुहार

नई दिल्ली। साउथ अफ्रीका के सीमित ओवर्स के कप्तान क्विंटन डि कॉक समेत कई दिग्गज खिलाड़ियों ने क्रिकेट साउथ अफ्रीका को बचाने की गुहार लगाते हुए देश के क्रिकेट बोर्ड से अपनी समस्याओं को सुलझाने और खेल को बचाने के लिये कहा है। उल्लेखनीय है कि कोरोना वायरस के चलते दक्षिण अफ्रीका में क्रिकेट का आयोजन नहीं हो पा रहा है जिसके चलते क्रिकेट साउथ अफ्रीका (सीएसए) की वित्तीय हालत खराब है। क्रिकइन्फो में छपी रिपोर्ट के अनुसार, दक्षिण अफ्रीका क्रिकेटर्स संघ (एसएसीए) ने इसको लेकर जो बयान जारी किया है उसमें 30 पुरुष और महिला क्रिकेटरों ने इसको लेकर अपने हस्ताक्षर वाला ज्ञापन सौंपा हैं।

क्रिकेट साउथ अफ्रीका (सीएसए) को जिन मुख्य समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है, उनमें पूर्व खिलाड़ियों की ओर से लगाए रंग के आधार पर भेदभाव और बोर्ड में भ्रष्टाचार के आरोप हैं।

और पढ़ें: इंग्लैंड में पाकिस्तान की करारी हार के बाद टेस्ट क्रिकेट में यह बदलाव चाहते हैं वकार यूनिस

बयान के अनुसार, 'निलंबन, बर्खास्तगी, इस्तीफे, फॉरेंसिक ऑडिट, गोपनीय बातों का लीक होना, मुकदमेबाजी और वित्तीय कुप्रबंधन क्रिकेट की सुर्खियां बन रहे हैं। यह उस समय हो रहा है जब हमें बदलाव की चुनौती का सामना करना पड़ रहा है और हम ऐसे माहौल में हैं, जहां खेल की वित्तीय व्यावहारिकता खतरे में है।'

गौरतलब है कि दिग्गज क्रिकेटर मखाया एंटिनी समेत कई पूर्व खिलाड़ियों ने हाल ही के समय में नस्लवाद के आरोप लगाये हैं।

और पढ़ें: धोनी के सेलेक्शन पर पूर्व भारतीय कोच का बड़ा खुलासा, कहा- गांगुली के कहने पर भी नहीं मिली थी जगह

बयान में कहा गया, 'राजनीति और निजी स्वार्थ क्रिकेट मामलों और सुशासन पर हावी हो रहे हैं। ऐसे फैसले किए जाने चाहिए जो क्रिकेट के सर्वश्रेष्ठ हित में हों। ऐसा नहीं होने की स्थिति में जिस खेल को हम प्यार करते हैं, उसे देश में अपूर्णीय क्षति पहुंच सकती है।'

आपको बता दें कि इंडियन प्रीमियर लीग में मुंबई इंडियंस के लिये खेलने वाले क्विंटन डिकॉक इस समय लीग के 13वें सीजन में भाग लेने के लिये संयुक्त अरब अमीरात में पहुंचे हुए हैं और टीम के साथ ट्रेनिंग कैम्प का हिस्सा बन रहे हैं।

Story first published: Friday, September 4, 2020, 18:03 [IST]
Other articles published on Sep 4, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+