तंजानिया में शुरु होगी APL T20, 16 अगस्त को होगा फाइनल
नई दिल्ली। दुनिया भर में फैला महामारी कोरोना वायरस के बीच इंग्लैंड में हाल ही में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट की शुरुआत हो चुकी है। वहीं कई देशों में अभी भी क्रिकेट की शुरुआत नहीं हुई है। इस बीच तंजानिया क्रिकेट बोर्ड ने अपने देश में टी20 लीग की शुरुआत कर दी है। तंजानिया में आयोजित होने वाली इस एडवांस्ड प्लेयर्स लीग टी20 टूर्नामेंट की शुरुआत हो चुकी है, जिसमें 6 टीमें भाग ले रही हैं।
9 दिनों तक चलने वाला यह टूर्नामेंट 8 अगस्त से शुरू हुआ है और इस एंडवांस्ड प्लेयर्स टी20 लीग के सारे मुकाबले डर-एस-सलाम के जिमखाना मैदान पर खेले जाएंगे। तंजानिया के लिये एपीएल टी20 लीग राष्ट्रीय टीम के चयन के लिए काफी अहम टूर्नामेंट होगा।
और पढ़ें: 19 सितंबर से शुरु होगा BCCI का घरेलू सत्र, नहीं होगा विजय हजारे, दलीप और चैलेंजर ट्रॉफी का आयोजन
मुख्य कोच स्टीव टिलोको इस टूर्नामेंट का आकलन बेहद करीब से करेंगे जिसमें अच्छा प्रदर्शन करने वालों को राष्ट्रीय टीम में जगह मिल सकती है। लीग का फाइनल 16 अगस्त को खेला जाएगा। तंजानिया की यह लीग gifincric.com वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीम होगी। हालांकि भारत में टीवी पर इसका लाइव प्रसारण नहीं देखा जा सकेगा।
इस लीग में 6 टीमें शामिल है- सिमबा किंग्स (Simba Kings) , चुई चैलेंजर्स (Chui Challengers), बफेलो ब्लास्टर (Buffalo Blaster), रॉयल राइनोज (Royal Rhinos), तेंबो स्टार्स (Tembo Stars)और ट्विगा टाइटंस (Twiga Titans)।
और पढ़ें: ICC Rankings: पाकिस्तान को हराने के बाद वोक्स ने लगाई लंबी छलांग, टॉप 10 में पहुंचे स्टुअर्ट ब्रॉड
आपको बता दें कि वेस्टइंडीज में भी कैरिबियन प्रीमियर लीग की शुरुआत होने वाली है, जिसका आयोजन 18 अगस्त से होगा। इसकी तैयारी के लिये खिलाड़ी त्रिनिदाद एवं टबैगो में पहुंच चुके हैं और तैयारी कर रहे हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
