Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

धोनी के IPL करियर को लेकर महान क्रिकेटर कपिल देव ने कह दी बड़ी बात

नई दिल्ली। भारतीय टीम को पहला विश्व कप जिताने वाले कप्तान और दुनिया के सबसे महान ऑलराउंडर खिलाड़ियों में शामिल कपिल देव अक्सर खेल जगत से जुड़ी चीजों पर अपनी राय खुलकर रखते नजर आते हैं। हाल ही में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहने वाले महेंद्र सिंह धोनी ने रविवार को आईपीएल के 13वें सीजन का आखिरी मैच खेला और फैन्स की ओर से लगाई जा रही उन अटकलों पर भी विराम लगाया जिसमें कहा जा रहा था कि शायद यह खिलाड़ी आईपीएल से भी संन्यास ले सकता है।

अंतिम लीग मैच से पहले धोनी ने साफ कर दिया कि ऐसा बिल्कुल भी नही होने वाला है और वह अगले सीजन भी चेन्नई सुपर किंग्स की टीम के साथ खेलते नजर आयेंगे। वहीं धोनी के इस फैसले पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कपिल देव का मानना है कि अगर एमएस धोनी बिना किसी तरह के प्रैक्टिस मैच के आईपीएल में खेलने जायेंगे तो उनका फॉर्म में लौटना मुश्किल होगा।

और पढ़ें: DC vs RCB: पाड्डिकल-डिविलियर्स ने बचाई आरसीबी की लाज, दिल्ली को जीत के लिये 153 रनों की दरकार

कपिल देव का मानना है कि जैसे-जैसे खिलाड़ी की उम्र बढ़ती है वैसे-वैसे उसका लय में बने रहना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में धोनी उम्र के जिस पड़ाव पर पहुंच चुके हैं वहां पर वो जितना ज्यादा मैच खेलेंगे, उतना ज्यादा उनका शरीर लय में रहेगा।

एक न्यूज चैनल से बात करते हुए कपिल ने कहा, 'अगर धोनी इस साल की तरह बिना प्रैक्टिस मैच के आईपीएल में खेलने का फैसला करते हैं तो उनकी फॉर्म का लौटना इंपोसिबल हो जायेगा, जिस उम्र में वह पहुंच गये हैं वहां पर लगातार अच्छा प्रदर्शन करने के लिये ज्यादा से ज्यादा मैच खेलना जरूरी है तभी जाकर उनका शरीर लय में नजर आयेगा।'

और पढ़ें: IPL 2020: संजय मांजरेकर ने दी पृथ्वी शॉ को सलाह, बताया किस खिलाड़ी से सीखें पुल शॉट

गौरतलब है कि आईपीएल के इतिहास में पहली बार चेन्नई सुपर किंग्स की टीम प्लेऑफ में जगह बना पाने में नाकाम रही। वहीं टीम के कप्तान एमएस धोनी का बल्ला भी इस सीजन शांत ही रहा। उन्होंने इस साल खेले 14 मैचों की 11 पारियों में 116 की स्ट्राइक रेट से सिर्फ 200 रन ही बनाये।

धोनी ने पिछले साल विश्व कप सेमीफाइनल मैच के बाद करीब 14 महीनों बाद आईपीएल में ही मैदान पर वापसी की और पहला सीजन रहा जिसमें वह कोई अर्धशतक नहीं लगा सके।

कपिल ने 'एबीपी न्यूज' से बात करते हुए कहा, 'अगर आप साल में 10 महीने क्रिकेट नहीं खेलोगे और अचानक आईपीएल खेलोगे तो आप देख सकते हो कि क्या होगा। इतना क्रिकेट खेलने पर किसी सीजन में उतार चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। क्रिस गेल जैसे खिलाड़ी के साथ भी ऐसा हुआ है।'

Story first published: Tuesday, November 3, 2020, 13:05 [IST]
Other articles published on Nov 3, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+