IPL 2020: सीएसके की इन 3 गलतियों के चलते धवन ने जड़ा शतक, नाम किया एक शर्मनाक रिकॉर्ड
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन का 34वां मैच आज शारजाह के मैदान पर दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला गया, जहां पर दिल्ली की टीम ने एक बार फिर शानदार खेल दिखाते हुए साबित कर दिया कि आखिर उनकी टीम इस साल किस वजह से प्वाइंटस टेबल में नंबर 1 पर बनी हुई है। सीएसके की टीम ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 179 रन बनाये जिसका पीछा करते हुए दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने महज 26 रन के अंदर अपने 2 विकेट खो दिये। हालांकि आज के मैच में दिल्ली कैपिटल्स के लिये सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने शानदार बल्लेबाजी की और नाबाद 101 रनों की पारी खेली।
और पढ़ें: IPL 2020: जडेजा पर भारी पड़ी शिखर धवन की शतकीय पारी, चेन्नई को 5 विकेट से हराया
आईपीएल के इतिहास में शिखर धवन का यह पहला शतक है जो कि उनके 13 साल के करियर में पहली बार आया है। हालांकि धवन के शतक में सीएसके की टीम की ओर से की गई 3 गलतियां भी शामिल रही जिसके चलते वह शतक लगा पाने में कामयाब रहे।
और पढ़ें: DC vs CSK: कगिसो रबाडा ने रचा इतिहास, तोड़ा नरेन- मलिंगा का बड़ा रिकॉर्ड

सीएसके ने छोड़े धवन के 3 कैच
चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने शिखर धवन की शतकीय पारी के दौरान 3 बार कैच छोड़ा और उन्हें 3 बार जीवनदान मिला। पारी के 7वें ओवर में जडेजा की तीसरी गेंद पर धवन ने उठा कर शॉट मारने की कोशिश की लेकिन मिड विकेट पर खड़े दीपक चाहर के पास गई जिन्होंने कैच को मिस जज किया और ड्रॉप कर दिया। वहीं दूसरा कैच कप्तान एमएस धोनी के हाथों से छिटका जो कि 10वें ओवर की आखिरी गेंद पर बल्ले का किनारा लेकर तेजी से उनके पास आयी लेकिन वह इसे पकड़ नहीं सके। वहीं शार्दुल ठाकुर के 16वें ओवर की दूसरी गेंद पर धवन ने प्वाइंट की दिशा में खड़े रायडु के हाथों में सीधा कैच थमाया लेकिन गेंद यहां भी छिटक गई और वह तीसरी बार आउट हो गये। सीएसके ने धवन का पहला कैच 25 रन के स्कोर पर दूसरा कैच 51 रन के स्कोर पर जबकि तीसरा कैच 79 रन के निजी स्कोर पर छोड़ा।

शिखर धवन के नाम हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड
शिखर धवन ने अपने शतक के साथ ही एक शर्मनाक रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया। वह आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा पारियां खेलकर शतक लगाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में पहले नंबर पर आ गये हैं। शिखऱ धवन को अपना पहला शतक लगाने में 167 पारियों का समय लगा है। जबकि इस लिस्ट में विराट कोहली दूसरे नंबर पर काबिज हैं जिन्होंने अपने पहले शतक के लिये 120 पारियों का इंतजार किया। इस लिस्ट में अंबति रायडू 119 पारियों के साथ तीसरे नंबर पर काबिज हैं जबकि सुरेश रैना 88 पारियों के साथ चौथे नंबर पर काबिज हैं।

धवन ने पारी के दौरान लगाये 14 चौके और 1 छक्के
शिखर धवन ने आज अपनी 101 रनों की पारी के दौरान 14 चौके और 1 छक्का लगाने का काम किया और आईपीएल करियर में अपना पहला शतक लगाने का काम किया। शिखर धवन ने आईपीएल में अपना पहला शतक लगाने में 13 साल लगा दिये, हालांकि उनकी इस पारी के दौरान धवन को 3 बार जीवनदान मिला।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications