IPL 2020 में कोरोना से बचाने के लिये BCCI का प्लान तैयार, राहुल द्रविड़ को मिला खास जिम्मा
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने यूएई में आयोजित होने वाले आईपीएल में खिलाड़ियों की सुरक्षा के लिये बोर्ड ने प्लान तैयार कर ली है। इसके लिये बीसीसीआई ने भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ की मदद लेने की तैयारी कर ली है। राहुल द्रविड़ फिलहाल नेशनल क्रिकेट अकादमी के चीफ के तौर पर काम कर रहे हैं। बीसीसीआई कोरोना वायरस से खिलाड़ियों को बचाने के लिये एक टास्क फोर्स का गठन कर रही है जिसमें राहुल द्रविड़ को भी शामिल किया गया है, जिन्हें इस टास्क फोर्स का चीफ बनाया जा सकता है। इसको लेकर बीसीसीआई ने राज्यों को मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) में इसकी जानकारी दी है।
और पढ़ें: इस वजह से सुपरहिट है कोहली- शास्त्री की जोड़ी, आशीष नेहरा ने बताये कारण
एसओपी के अनुसार खिलाड़ियों को अपने-अपने केंद्रों पर प्रशिक्षण शुरू करने से पहले एक सहमति फॉर्म पर हस्ताक्षर करना होगा। इसमें 60 वर्ष से अधिक उम्र या स्वास्थ संबंधी परेशानी का सामना कर रहे किसी व्यक्ति के शिविर में भाग लेने पर रोक है।
और पढ़ें: अख्तर का दावा- कारगिल युद्ध में लड़ने के लिये ठुकरा दिये थे 175000 पाउंड

टास्कफोर्स से जुड़ेंगे राहुल द्रविड़
बेंगलुरू स्थित एनसीए में खिलाड़ियों की ट्रेनिंग दोबारा शुरु करने के लिये टास्कफोर्स में राहुल द्रविड़ (Rahul Dूravid) , एक चिकित्सा अधिकारी, एक स्वच्छता अधिकारी के अलावा बीसीसीआई एजीएम, क्रिकेट संचालन शामिल होंगे। इस दौरान यह टास्कफोर्स खिलाड़ियों के साथ रेगुलर और साफ तरीके से बात करना, जोखिम को मैनेज करने के लिये किये जा रहे उपायों के बारे में बताना शामिल है।
खिलाड़ियों और राज्यों के केन्द्र की तरह एनसीए में भी क्रिकेटरों को प्रशिक्षण शुरू करने से पहले एक सहमति पत्र पर हस्ताक्षर करना होगा।

खिलाड़ियों का होगा कोरोना टेस्ट
एसओपी के मुताबिक, ' प्रशिक्षण की बहाली से पहले कोविड-19 संक्रमण की संभावना का पता लगाने के लिए एनसीए के प्रशासनिक कर्मचारियों सहित सभी खिलाड़ियों और कर्मचारियों का कोविड-19 (आरटी-पीसीआर) परीक्षण किया जाएगा। राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी के शुरू होने से पहले, खिलाड़ी इस एसओपी में निर्धारित सभी प्रोटोकॉल का पालन करने और कोविड-19 रोकथाम के संदर्भ में समय-समय पर जारी किए गए विभिन्न सरकारी आदेशों का पालन करने के लिए लिखित में सहमति देना होगा।'

60 साल से अधिक उम्र वाले नहीं कर सकेंगे कोचिंग
क्रिकेट को फिर से शुरू करने पर बीसीसीआई द्वारा जारी किये गये दिशानिर्देश की प्रति न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के पास भी है। इसके मुताबिक , 'खिलाड़ियों, कर्मचारियों और हितधारकों की स्वास्थ्य और सुरक्षा संबंधित चीजों की जिम्मेदार राज्य क्रिकेट संघों की होगी।'
आपको बता दें कि इसके अनुसार ऐसे सहायक कर्मचारी, अधिकारी जिनकी उम्र 60 साल से अधिक है या जो बीमार है, उन्हें आईपीएल के दौरान भाग लेने और मैदान पर आने और ट्रेनिंग कैंप में भाग लेने पर तब तक रोक होगी जब तब कि ‘सरकार द्वारा उपयुक्त दिशानिर्देश जारी नहीं किए जाते।'
स्टेडियम में यात्रा से लेकर वहां प्रशिक्षण तक खिलाड़ियों को सख्त सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करना होगा।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
