AUS vs IND: मेलबर्न में थर्ड अंपायर से हुई गलती, टिम पेन के रन आउट पर दिया जीवनदान, छिड़ी बहस
Boxing Day Australia vs India 2nd Test third Umpire made huge mistake on Tim Paine Run Out: नई दिल्ली। भारत और ऑस्ट्रेलिया (India vs Australia) के बीच खेली जा रही बॉर्डर-गावस्कर टेस्ट सीरीज (Border Gavaskar Test Series) का दूसरा मैच आज (शनिवार) से मेलबर्न के मैदान पर शुरू हुआ, जहां पर ऑस्ट्रेलियाई टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। एडिलेड में भारतीय टीम पर 8 विकेट से जीत दर्ज करने के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम के इरादे आज काफी मजबूत नजर आ रहे थे, लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन किया और ऑस्ट्रेलिया (Australia) की पूरी टीम को महज 195 रन पर समेट दिया।
और पढ़ें: AUS vs IND: मेलबर्न टेस्ट में शुबमन गिल-सिराज करेंगे डेब्यू, नाम होगा खास रिकॉर्ड
भारत की ओर से तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) ने 4 विकेट, डेब्यू कर रहे मोहम्मद सिराज (Mohammad Siraj) ने 2 विकेट, रविचंद्रन अश्विन ने 3 विकेट तो रविंद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) ने एक विकेट हासिल किया। अश्विन ने अपनी गेंदबाजी में एक बार फिर से स्टीव स्मिथ को अपने जाल में फंसाया और बिना खाता खोले वापस पवेलियन लौटा दिया।
और पढ़ें: Flashback 2020: खेल जगत के वो 5 लम्हे जिन्होंने बदल दिया 2020 का चेहरा

थर्ड अंपायर ने सुनाया गलत फैसला
इस दौरान मेलबर्न के मैदान पर कुछ ऐसा भी देखने को मिला जिसके चलते सोशल मीडिया और खेल जगत के दिग्गजों के बीच बहस छिड़ गई है। दरअसल पारी के 55वें ओवर में जब ऑस्ट्रेलिया (Australia) के लिये ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन बल्लेबाजी कर रहे थे तो उस वक्त मिड ऑन की दिशा में एक शॉट खेलकर वह सिंगल लेना चाह रहे थे।
हालांकि दूसरे छोर पर खड़े कप्तान टिम पेन थोड़ा हिचकिचाहट में नजर आ रहे थे, लेकिन बावजूद इसके उन्होंने अपने साथी खिलाड़ी की कॉल को जवाब दिया। वहीं फील्डिंग में खड़े उमेश यादव ने गेंद को पकड़ कर थ्रो जो कि कुछ खास अच्छा नहीं था लेकिन बावजूद इसके विकेटकीपर ऋषभ पंत ने गिल्लियां उड़ा दी।

पॉल विल्सन के पास नहीं था निर्णायक सबूत
रन आउट की अपील पर जब यह कॉल थर्ड अंपायर पॉल विल्सन के पास गई तो उन्होंने कन्कलूसिव एविडेंस न होने के चलते टिम पेन को नॉट आउट करार दिया। उल्लेखनीय है कि रिप्ले में यह साफ नजर नहीं आ रहा था कि जब विकेट की गिल्लियां उड़ी हैं तो उस वक्त टिम पेन के बल्ले का कुछ हिस्सा लाइन के पीछे था।
हालांकि जब दूसरे एंगल से इसे देखा गया तो समझ आया कि फैसला गलत था। वहीं अंपायर के इस फैसले को लेकर खेल जगत के दिग्गज दो भागों में बंटे नजर आ रहे हैं। जहां अपनी अंपायरिंग के लिये मशहूर साइमन टॉफेल ने इस को लेकर ट्वीट करते हुए लिखा कि आपने पॉल विल्सन को बिल्कुल साफ कहते हुए सुना कि वह निर्णायक सबूत की तलाश में थे जो यह साबित कर दे कि पेन का बल्ला लाइन की गलत ओर था, हालांकि वह यह साबित करने में नाकाम रहे कि जब गिल्ली उड़ी तो वह लाइन पर बल्ला लगाने में शॉर्ट रहे थे।

जानें क्या बोले शेन वॉर्न
वहीं ऑस्ट्रेलिया (Australia) के पूर्व दिग्गज स्पिनर शेन वॉर्न का मानना है कि वहां पर कोई ऐसा तरीका नहीं था कि जिससे टिम पेन इस रन आउट से बच सके, हालांकि मेरे हिसाब से पंत ने उन्हें जबरदस्त आउट किया, मेरा मानना है कि उन्हें आउट दिया जाना चाहिये था।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications