IPL 2022 के मेगा ऑक्शन में इन 3 तेज गेंदबाजों पर दांव लगायेगी RCB, मैक्लेघन ने नीलामी को लेकर की भविष्यवाणी
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग का 14वां सीजन इस समय यूएई में खेला जा रहा है लेकिन इस बीच बीसीसीआई आईपीएल के 15वें सीजन की तैयारियों में अभी से लगा हुआ है। बीसीसीआई ने इंडियन प्रीमियर लीग के 15वें सीजन के साथ ही दुनिया की सबसे मशहूर क्रिकेट लीग को बड़ा करने का फैसला किया है और इसमें 2 नई टीमें जोड़ने का फैसला किया है। बीसीसीआई ने 2 नई टीमों के लिये टेंडर पहले ही मंगवा लिये हैं और 2 नई टीमों का ऐलान 24 अक्टूबर को भारत-पाकिस्तान के टी20 विश्वकप मैच के बाद करेगा। ऐसे में फैन्स को 15वें सीजन के लिये काफी नई चीजें देखने को मिलेगी।
और पढ़ें: DC vs CSK: जानें कौन हैं रिपल पटेल जिन्हें मिला आईपीएल में डेब्यू का मौका, स्मिथ को किया रिप्लेस
10 टीमों की भिड़ंत के साथ ही बीसीसीआई इस साल खिलाड़ियों की मेगा नीलामी आयोजित कराने वाला है, जिसमें हर टीम के पास जो खिलाड़ी हैं उनमें से कुछ को ही रिटेन करने का मौका दिया जायेगा जबकि ज्यादातर खिलाड़ियों को रिलीज कर दिया जायेगा। फिलहाल बीसीसीआई को राइट टू रिटेन के अधिकार का इस्तेमाल करने के लिये दिशानिर्देशों को अभी भी जारी करना बाकी है। इसका मतलब है कि हर टीम के पास अपनी आईपीएल टीम को फिर से बनाने और आईपीएल के सबसे मजबूत खिलाड़ियों को अपने खेमे से जोड़ने का मौका होगा।
और पढ़ें: 'धोनी जैसा है यह खिलाड़ी पर नहीं बन सकता अच्छा कप्तान', अजय जडेजा ने की विकेटकीपर बल्लेबाज की आलोचना

नीलामी में इन 3 खिलाड़ियों पर दांव लगायेगी आरसीबी
ऐसे में फैन्स को आईपीएल 2022 की नीलामी में काफी रोमांचक बिड वॉर देखने को मिल सकती है। नीलामी से पहले दुनिया भर के पूर्व क्रिकेटर्स अपनी-अपनी भविष्यवाणी करते नजर आ रहे हैं और बता रहे हैं कि किस खिलाड़ी पर पैसों की बरसात हो सकती है। इस फेहरिस्त में न्यूजीलैंड के क्रिकेटर मिचेल मैक्लेघन ने आईपीएल 2022 की नीलामी को लेकर अपनी भविष्यवाणी की है और उन 3 खिलाडियों का नाम लिया है जिनके पीछे रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम नीलमी के दौरान भागती हुई नजर आयेगी।
मैक्लेघनन के अनुसार आरसीबी की टीम नीलामी के दौरान दिल्ली के तेज गेंदबाज एनरिच नॉर्खिया, केकेआर के तेज गेंदबाज लॉकी फर्ग्यूसन और मुंबई के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट पर दांव लगाती हुई नजर आयेगी।

पावरप्ले में विकेट निकाल पाने में नाकाम रही है आरसीबी
मैक्लेघनन ने इन खिलाड़ियों का चयन करने के पीछे का कारण तो नहीं बताया लेकिन जाहिर तौर पर यहां पर वो आरसीबी के गेंदबाजों की पावरप्ले में विकेट न निकाल पाने की काबिलियत को ध्यान में रखते हुए यह भविष्यवाणी कर रहे हैं। यूएई में खेले जा रहे मौजूदा आईपीएल में आरसीबी की टीम पावरप्ले में विकेट निकाल पाने में नाकाम रही है, हालांकि उनकी टीम ने डेथ ओवर्स में अच्छा प्रदर्शन किया है जिसके चलते साल 2011 के बाद पहली बार उनकी 2 मैच पहले प्लेऑफ के लिये क्वालिफाई कर गई है।
गौरतलब है कि रविवार को खेले गये अहम मैच में आरसीबी की टीम के खिलाफ पंजाब किंग्स के सलामी बल्लेबाजों ने 91 रनों की साझेदारी की और युजवेंद्र चहल की फिरकी नहीं चलती तो शायद उनकी टीम मैच को हार भी जाती। डेथ ओवर्स में गेंदबाजों की अच्छी वापसी के चलते ही उनकी टीम 6 रन से मैच जीतने में कामयाब रही।

मैच विनर साबित हुए हैं यह गेंदबाज
आपको बता दें कि मिचेल मैक्लेघनन ने जिन गेंदबाजों का चयन किया है वो तीनों ही मौजूदा सीजन में अपनी टीमों के लिये शानदार बॉलिंग कर रहे हैं। जहां नॉर्खिया और बोल्ट अपनी टीम को अक्सर पावरप्ले में सफलता दिलाते नजर आ रहे हैं तो वहीं पर फर्ग्यूसन भी केकेआर के लिये यह कमाल करते नजर आ रहे हैं। इतना ही नहीं फर्ग्यूसन की गेंदबाजी में कई शानदार यॉर्कर भी देखने को मिल रही है जिसके चलते वह डेथ ओवर्स में भी कमाल साबित हो रहे हैं।
इन गेंदबाजों की बात करें तो तीनों ही अपनी टीम के लिये मैच विनर सुपरस्टार साबित हुए हैं और अगर फ्रैंचाइजी उन्हें रिटेन नहीं कर पाती हैं तो वो इन्हें फिर से खरीदने की ओर जरूर जायेगी। ऐसे में मेगा ऑक्शन के दौरान इन बॉलर्स पर पैसों की बरसात होती नजर आ सकती है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
