मुंबई। स्पॉट फिक्सिंग मामले में पूछताछ के दौरान राजस्थान रॉयल्स टीम के ओनर राज कुंद्रा ने कहा कि मैंनें पिछले तीन सालों में केवल एक करोड़ का सट्टा लगाया है। अभी कुछ समय पहले ही खबरें आयी थी कि राज ने पूछताछ के दौरान यह स्वीकार किया था कि उन्होने भी सट्टेबाजी की थी। जिसके बाद राज का पासपोर्ट जब्त कर लिया गया।
आईपीएल स्पॉट फिक्सिंग मामले में कई लोगों के नाम आये साथ ही सट्टेबाजी को लेकर भी पुलिस ने कई लोगों से पूछताछ की। सूत्रों की मानें तो सट्टेबाजी के बारे राज की पत्नी शिल्पा शेट्टी को भी जानकारी थी, कहा तो यहां तक जा रहा है कि शिल्पा ने भी सट्टा लगाया था।
गौरतलब है कि 15 मई को गिरफ्तार किये गये राजस्थान रॉयल्स टीम के खिलाड़ी अंकित चौहान, अजित चंडीला और एस श्रीसंत राजस्थान रायल्स टीम के ही खिलाड़ी हैं, जिन्हें स्पॉट फिक्सिंग में शामिल होने पर गिरफ्तार किया गया था।
राज कुंद्रा राजस्थान रॉयल्स टीम की सहमालकिन शिल्पा शेट्टी के पति है और टीम की ओनरशिप में उनकी हिस्सेदारी 11 प्रतिशत है।