दक्षिण कोरिया के इम डोंग ह्यून, जो लगभग नेत्रहीन हैं, उन्होंने तीरंदाजी में विश्व रिकार्ड बनाते देख दुनिया भर के लोगों की आंखें खुली की खुली रह गईं। लॉर्ड्स क्रिकेट मैदान पर इम डोंग ने पुरुष प्रिलिम राउंड में 72 तीरों से 699 अंक बनाये। उन्होंने इसी महीने मई में बनाया खुद का रिकार्ड तोड़ा। उस समय उन्होंने 696 अंक बनाये थे।
अपनी ही टीम के किम बुबमिन और ओह जिन हयेक के साथ मिलकर 2,087 में से 216 तीर निशाने पर लगाकर रिकॉर्ड दर्ज किया। इम डोंग कानूनी तौर पर नेत्रहीन हैं। उनकी बायीं आंख का नंबर 20/200 है। यानी किसी भी वस्तु को देखने के लिये सामान्य से 10 गुना करीब जाना पड़ता है, जबकि दायीं आंग की दृष्टि 20/100 है।
इम डोंग ने टीम के साथ 2004 और 2008 में दो बार स्वर्ण पदक जीते हैं, जबकि एशियाई खेलों में अब तक 4 स्वर्ण पदक जीते हैं। यही नहीं 4 बार विश्व विजेता भी रह चुके हैं।