कास्‍ट डायरेक्‍टर ने भेजी थीं श्रीसंत को लड़कियों की लिस्‍ट

नयी दिल्‍ली (ब्‍यूरो)। मुंबई पुलिसे ने रविवार को दावा किया था कि श्रीसंत के स्‍पॉट फिक्सिंग का मामला बॉलीवुड कनेक्‍शन ले सकता है आज वैसा ही हुआ। इस पूरे मामले में एक नया खुलासा सामने आया है कि एक कास्टिंग डायरेक्‍टर ने ई-मेल के जरिए श्रीसंत को लड़कियों की तस्वीरें भेजी थी। जिन लड़कियों की तस्‍वीर सामने आई है वो बॉलीवुड में सक्रिय मॉडल हैं। इसके अलावा कुछ अभिनेत्रियों की भी फोटो बरामद की गई है।

पुलिस ने उस कास्‍टिंग डायरेक्‍टर की पहचान कर ली है और उम्‍मीद जताई जा रही है आज रात तक उसे भी गिरफ्तार किया जा सकता है। पुलिस ने बताया है कि श्रीसंत के लैपटॉप में एक खास फोल्डर में कुछ नंबर सेव किए गए हैं। ये सारे नंबर कोड वर्ड में हैं। अब पुलिस जांच में जुट गई है और उन नंबरों को डी कोट करने की कोशिश की जा रही है।

पुलिस का कहना है कि अब इस मामले में और भी चौकाने वाले खुलासे हो सकते हैं। वहीं श्रीसंत के लैपटॉप से कई ई मेल डीलिट कर दिए गए हैं। लैपटॉप की बरामदगी के बाद अब साइबर डिलीट किए गए ईमेल को रिट्रीव करने में जुटी है। उल्‍लेखनीय है कि मुंबई पुलिस ने दावा किया है कि श्रीसंत मुंबई में जिस होटल में रुके थे उसमें उनसे मिलने मराठी फिल्‍मों की एक हिरोइन गई थी। श्रीसंत जिस कमरे में ठहरे थे उसमें से मुंबई क्राइम ब्रांच ने कंडोम और महिला के अंत: वस्‍त्र बरामद किये हैं। मुंबई क्राइम ब्रांच ने उस हिरोइन का नाम उजागर नहीं किया है जबकि उसे सीसीटीवी कैमरे में श्रीसंत के कमरे में जाते हुए देखा गया है। पुलिस का कहना है कि इस हिरोइन में स्‍पॉट फिक्सिंग के इस काले खेल में हनी ट्रैप की भूमिका निभाई थी।

Story first published: Monday, May 20, 2013, 19:32 [IST]
Other articles published on May 20, 2013
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+