इस सम्बंध में जारी एक वक्तव्य के अनुसार, "उन्हें शुक्रवार को अदालत ले जाया गया और इसी के साथ उन्हें पुलिस हिरासत में ले लिया गया।"
पुलिस के अनुसार उत्तम जैन की गिरफ्तारी के बाद जांच से सट्टेबाजी के इस धंधे के बारे में नए खुलासे होंगे।
( देखें- आईपीएल स्पॉट फिक्सिंग में साक्षी के डबल रोल)
वक्तव्य में कहा गया, "गिरफ्तार व्यक्तियों के पास से जब्त मोबाइल के फोनकॉल ब्यौरों एवं अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की जांच की जा रही है। इससे हमें उनके सम्पर्कियों के बारे में जानने में मदद मिलेगी।"
एक अन्य सट्टेबाजी संजय बाफना की तलाश अभी जारी है।