KKR vs MI: मोर्गन ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करेगी कोलकाता, देखें कैसी है प्लेइंग 11
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन का दूसरा राउंड जारी है जिसके 32वें मैच में मुंबई इंडियंस की टीम अबुधाबी के शेख जायेद स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स का सामना करने उतरी है। इस मैच में जहां मुंबई इंडियंस की टीम लगातार अपनी 5वीं जीत हासिल करने उतरी है तो वहीं केकेआर की टीम जीत की पटरी पर लौटना चाहेगी। इसी इरादे को ध्यान में रखते हुए केकेआर की टीम ने मैच से पहले अपनी टीम की कमान दिनेश कार्तिक से लेकर इयोन मोर्गन को सौंप दी जिसके बाद आज अबुधाबी के मैदान पर टॉस के लिये यह खिलाड़ी उतरा।
और पढ़ें: IPL 2020: क्रिस गेल ने रचा इतिहास, T20 में ऐसा करने वाले पहले बल्लेबाज बने
टॉस के दौरान कप्तान इयोन मोर्गन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। टॉस जीतने के बाद कप्तान इयोन मोर्गन ने बताया कि कार्तिक ने खुद कल शाम को आकर कप्तानी से हटने की बात कही और अपनी बल्लेबाजी पर ध्यान देने के लिये उन्होंने कप्तानी छोड़ने का फैसला किया।
इयोन मोर्गन ने आज केकेआर की टीम में दो बदलाव किये हैं और कमलेश नागरकोटी की जगह शिवम मावी को शामिल किया है तो वहीं पर टॉम बैंटन की जगह क्रिस ग्रीन को खेलने का मौका दिया है। वहीं मुंबई इंडियंस की टीम ने भी एक बदलाव करते हुए अपनी टीम में जेम्स पैटिंसन को बिठाकर नाथन कुल्टर नाइल को जगह दी है।
और पढ़ें: IPL 2020: कार्तिक को कप्तानी से हटाने पर गंभीर ने मारा ताना, जानें क्या बोले
वहीं केकेआर की टीम ने आज के मैच में एक बदलाव किया है।
ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग 11-
मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा, क्विंटन डिकॉक, सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन, कीरोन पोलार्ड, हार्दिक पांड्या, क्रुणाल पांड्या, नाथन कुल्टर नाइल, राहुल चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह।
कोलकाता नाइट राइडर्स: शुबमन गिल, राहुल त्रिपाठी, नीतीश राणा, इयोन मोर्गन, दिनेश कार्तिक, आंद्रे रसेल, पैट कमिंस, शिवम मावी, वरुण चक्रवर्ती, क्रिस ग्रीन, प्रसिद्ध कृष्णा।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications