Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

AUS vs IND: फॉर्म में लौटे ऋषभ पंत, 72 गेंदों में 6 छक्के लगा ठोंका शतक

IND vs AUS
Photo Credit: BCCI/Twitter
India vs Australia A : Rishabh Pant hits century off 73 balls including 6 sixes| वनइंडिया हिंदी

नई दिल्ली। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 4 मैचों की बहुप्रतिक्षित बॉर्डर-गावस्कर टेस्ट सीरीज का आगाज एडिलेड के मैदान पर 17 दिसंबर को किया जायेगा। दोनों टीमों के बीच होने वाला यह मुकाबला पिंक बॉल से डे-नाइट प्रारूप में खेला जायेगा। भारतीय टीम पहली बार इस प्रारूप में देश से बाहर कोई टेस्ट मैच खेलेगी, जिसको लेकर फिलहाल भारतीय टीम सिडनी में ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ 3 दिवसीय अभ्यास मैच खेल रही है जो कि इसी प्रारूप में आयोजित किया जा रहा है।

सिडनी के मैदान पर पिंक बॉल से खेले जा रहे इस मैच में जहां पहले दिन गेंदबाजों का बोलबाला रहा तो वहीं इस मैच का दूसरा दिन भारतीय बल्लेबाजों के नाम रहा। पहली पारी में मिली 86 रनों की बढ़त को लेकर शनिवार को जब भारतीय टीम बल्लेबाजी करने उतरी तो दूसरे ओवर में ही उसने पृथ्वी शॉ का विकेट खो दिया।

और पढ़ें: AUS vs IND: ऑस्ट्रेलिया में ही रुके नटराजन, ठाकुर, सुंदर, करायेंगे पिंक बॉल टेस्ट की तैयारी

हालांकि पहली पारी में जल्दी विकेट खोने वाले मयंक अग्रवाल ने दूसरी पारी में शानदार बल्लेबाजी की और 27वां फर्स्ट क्लास अर्धशतक पूरा करते हुए 4 चौके और 2 छक्के की मदद से 61 रनों की पारी खेली। वहीं शुबमन गिल ने दूसरी पारी में भी अच्छी बल्लेबाजी की और 10 चौकों की मदद से 11वां फर्स्ट क्लास अर्धशतक लगाया और 67 रनों की पारी खेली।

कप्तान अंजिंक्य रहाणे पहले अभ्यास मैच की पहली पारी में शतक लगाने के बाद से दोबारा ज्यादा रन नहीं बना सके हैं और आज भी वो सिलसिला जारी रहा जब वो महज 38 रन बनाकर लौट गये। वहीं ऋषभ पंत और हनुमा विहारी ने फॉर्म में वापसी कर भारतीय टीम को खुशखबरी देने का काम किया है।

हनुमा विहारी ने 21वां प्रथम श्रेणी शतक लगाते हुए अपने फॉर्म में लौटने का ऐलान किया है। वह पिछले कुछ समय से रन तो बना रहे थे लेकिन उसे बड़े स्कोर में तब्दील कर पाने में नाकाम हो रहे थे। वहीं पहली पारी में 5 रन बनाकर वापस लौटने वाले ऋषभ पंत ने दूसरी पारी में विस्फोटक पारी खेल 7वां प्रथम श्रेणी शतक लगाया।

और पढ़ें: AUS vs IND: ऑस्ट्रेलिया में भी होगा रोहित शर्मा का फिटनेस टेस्ट, जानें क्या है BCCI का प्लान

ऋषभ पंत ने महज 72 गेंदों में अपना शतक पूरा किया और 9 चौके, 6 छक्कों की मदद से नाबाद 103 रन बना चुके हैं। इतना ही नहीं पंत ने अपना शतक पूरा करने के लिये दिन के आखिरी ओवर में 22 रन ठोंके और सेंचुरी पूरी की। इस ओवर में पंत ने 4 चौके और एक छक्का लगाने का काम किया।

हनुमा विहारी और ऋषभ पंत की शानदार पारियों के दम पर भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया पर 472 रनों की बढ़त हासिल कर ली है। पहली पारी में 194 रनों के स्कोर पर ऑल आउट होने के बाद भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलियाई टीम को 108 रन पर समेट दिया। भारतीय टीम के लिये मोहम्मद शमी-नवदीप सैनी ने 3-3 विकेट हासिल किये तो वहीं जसप्रीत बुमराह ने भी 2 विकेट हासिल किये जबकि मोहम्मद सिराज के हाथ एक विकेट आया।

Story first published: Saturday, December 12, 2020, 18:16 [IST]
Other articles published on Dec 12, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+