ENG vs NZ: लॉर्डस में जेम्स एंडरसन ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले इंग्लिश प्लेयर बने
नई दिल्ली। इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही 2 मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच आज (बुधवार) से लंदन के लॉर्डस मैदान पर खेला जा रहा है, जहां पर न्यूजीलैंड की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। इस मैच के दौरान जहां इंग्लैंड की टीम ने 2 खिलाड़ियों ओली रॉबिन्सन और जेम्स ब्रेसी को डेब्यू करने का मौका दिया तो वहीं पर कीवी टीम ने डेवॉन कॉन्वे को टेस्ट डेब्यू कराया। इसके साथ ही इंग्लैंड के लिये उसके तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन की भी वापसी हुई जिन्होंने मैदान पर उतरते ही इतिहास रचने का काम किया।
जेम्स एंडरसन लॉर्डस के मैदान पर अपने टेस्ट करियर का 161वां मैच खेलने उतरे और इंग्लैंड की ओर से खेलते हुए सबसे ज्यादा टेस्ट मैचों में शिरकत करने के रिकॉर्ड में एंडरसन ने पूर्व कप्तान एलिस्टर कुक की बराबरी करने का काम किया। इसके साथ ही एंडरसन ने इंग्लैंड के लिये सबसे ज्यादा टेस्ट खेलने के रिकॉर्ड में कुक के साथ संयुक्त रूप से पहला स्थान हासिल कर लिया है।
और पढ़ें: ENG vs NZ: लॉर्डस में न्यूजीलैंड ने जीता टॉस, 3 खिलाड़ियों को मिला डेब्यू का मौका
एलिस्टर कुक ने साल 2003 में जिम्बाब्वे के खिलाफ अपना पहला टेस्ट मैच खेला था और अब तक खेले गये 161 मैचों में 30 बार 5 विकट हॉल लेकर अब तक 614 विकेट हासिल कर चुके हैं। वहीं एलिस्टर कुक की बात करें तो उन्होंने 2006 में डेब्यू किया था और साल 2018 में अपने टेस्ट करियर को अलविदा कह दिया।
इसके साथ ही जेम्स एंडरसन ने अंतर्राष्ट्रीय टेस्ट क्रिकेट में अपने घरेलू सरजमीं पर सबसे ज्यादा टेस्ट मैच खेलने वाली खिलाड़ियों की लिस्ट में तीसरे स्थान पर पहुंच गये हैं। उन्होंने इस रिकॉर्ड को अपने नाम करने के लिये ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव वॉ को पीछे छोड़ने का काम किया जिन्होंने अपनी घरेलू सरजमीं पर 89 टेस्ट मैच खेले थे जबकि जेम्स एंडरसन अपना 90वां मैच खेल रहे हैं।
और पढ़ें: टेस्ट में राहुल द्रविड़-वीवीएस लक्ष्मण के साथ खेलना चाहता है यह पाकिस्तानी बल्लेबाज
गौरतलब है कि टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा अपने घर पर मैच खेलने वाले खिलाड़ियों के रिकॉर्ड की बात करें तो क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर 94 टेस्ट मैचों के साथ पहले नंबर पर काबिज हैं तो वहीं पर रिकी पोंटिंग 92 टेस्ट मैचों के साथ दूसरे पायदान पर काबिज हैं। इसके साथ ही एंडरसन इंग्लैंड के लिये घरेलू सरजमीं पर सबसे ज्यादा टेस्ट मैच खेलने वाले खिलाड़ी बन गये हैं और इस मामले में उन्होंने एलिस्टर कुक के बड़े रिकॉर्ड को तोड़ने का काम किया है। आपको बता दें कि जेम्स एंडरसन इस मैच में एक और बड़ा रिकॉर्ड हासिल कर सकते हैं और इस मैच के दौरान 8 विकेट हासिल कर लेंगे तो फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 1000 विकेट हासिल करने का कारनामा पूरा कर लेंगे।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
