Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

IPL 2020: सुरेश रैना के भारत लौटने पर केदार जाधव ने कसा तंज, कहा- हजारों बहाने बनाते हैं

नई दिल्ली। आईपीएल फैन्स की सबसे पसंदीदा टीम चेन्नई सुपर किंग्स के लिये इस सीजन अब तक मुश्किलें कम होने का नामम नहीं ले रही हैं। अगले महीने यूएई में इस टूर्नामेंट के शुरु होने से पहले चेन्नई सुपर किंग्स के कैम्प में उथल पुथल मची हुई है। सीएसके में जहां पहले 2 खिलाड़ी सहित कुल 13 लोगों को कोरोना हो गया है तो वहीं सुरेश रैना भी टूर्नामेंट को छोड़कर भारत वापस लौट आये हैं।

सुरेश रैना के भारत लौटने के बाद कई तरह की अटकलें लगाई जा रही है हालांकि सीएसके ने साफ कह दिया है कि वह रैना और उनके परिवार के साथ खड़े हैं। इस बीच रैना ने भी एक अखबार से बात करते हुये कहा कि बच्‍चों से ज्‍यादा अहम कुछ नहीं है।

और पढ़ें: IPL 2020: सुरेश रैना के बाद अब यह खिलाड़ी भी छोड़ सकता है चेन्नई सुपर किंग्स का साथ

वहीं सुरेश रैना के भारत लौटने के बाद टीम के अनुभवी खिलाड़ी केदार जाधव ने भी निशाना साधते हुए वर्कआउट का एक वीडियो शेयर किया है। हालांकि केदार जाधव ने इस वीडियो में सुरेश रैना का साफ तौर से नाम तो नहीं लिया है लेकिन इसके साथ जो कैप्शन लिखा वह साफ रैना की और ही इशारा कर रही थी।

जाधव ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि उत्‍क‍ृष्‍टता के पथ पर, आपको वहां से जाने के लिए एक हजार बहाने मिल सकते हैं, मगर सिर्फ एक कारण वहां ठहरने का है, ये आपको चुनना है।

और पढ़ें: IPL 2020: चेन्नई सुपर किंग्स के बाद अब टीवी टीम में फैला कोरोनावायरस, एक सदस्य पॉजिटिव

चेन्नई सुपरकिंग्स के मालिक श्रीनिवासन के अनुसार सुरेश रैना ने मन मुताबिक होटल रूम नहीं मिलने की वजह से आईपीएल छोड़ा है।

दुबई में सुरेश रैना के होटल रूम में बालकनी नहीं थी। जबकि धोनी के कमरे में बालकनी थी। सुरेश रैना बिल्‍कुल धोनी जैसा कमरा चाहते थे। आउटलुक की खबर के मुताबिक सुरेश रैना और धोनी के बीच विवाद भी हुआ और उसके बाद टीम के मालिक श्रीनिवासन ने इस मुद्दे पर कप्तान से चर्चा भी की।

Story first published: Tuesday, September 1, 2020, 3:43 [IST]
Other articles published on Sep 1, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+