Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

Cricket History: जब एक खिलाड़ी के सामने पूरी टीम ने टेके घुटने, चटकाये थे 19 विकेट

नई दिल्ली। टेस्ट क्रिकेट इतिहास में भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और स्पिन गेंदबाज अनिल कुंबले को परफेक्ट 10 गेंदबाजी के लिये जाना जाता है जो उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ दिल्ली के फिरोजशाह कोटला में की थी। हालांकि टेस्ट क्रिकेट की एक पारी में 10 विकेट चटकाने का कारनामा करने वाले वह पहले गेंदबाज नहीं थे। अनिल कुंबले से पहले इंग्लैंड के ऑफ स्पिनर जिम लेकर ने यह कारनामा किया था। जिम लेकर ने 64 साल पहले वह रिकॉर्ड बनाया था। जिम लेकर ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एक पारी में न सिर्फ 10 विकेट लिये बल्कि मैच के पूरे 20 विकेट हासिल करने से महज एक कदम दूर रह गये थे।

जिम लेकर ने 31 जुलाई साल 1956 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एशेज सीरीज के दौरान 19 विकेट हासिल किये थे। एशेज सीरीज में खेल गये 5 टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मैच ड्रा हो गया था जिसके बाद दूसरे मैच में ऑस्ट्रेलिया ने जीत हासिल की थी। तीसरा मैच इंग्लैंड के नाम रहा और सीरीज 1-1 से बराबरी पर थी।

और पढ़ें: महज 29 साल में ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज ने लिया संन्यास, पिता के नाम है 931 विकेट

26 जुलाई से मैनचेस्टर में दोनों देशो के बीच सीरीज का चौथा टेस्ट मैच खेला गया। इस दौरान टेस्ट मैच के बीच एक दिन का ब्रेक लिया जाता था जिसकी वजह से टेस्ट मैच 6 दिन तक खेला जाता था। जिम लेकर ने इस मैच की पहली पारी में 37 रन देकर 9 विकेट हासिल किए थे, हालांकि पारी का आखिरी विकेट टॉनी लॉक के नाम रहा था।

इंग्लिश गेंदबाजी के सामने ऑस्ट्रेलिया की पारी 84 रनों पर सिमट गई थी जिसके बाद कंगारू टीम को मैच के आखिरी दिन फॉलोऑन खेलना पड़ा। हालांकि दूसरी पारी में भी जिम लेकर का जादू बरकरार रहा। इस बार लेकर ने पारी के सभी विकेट अपने नाम किये और ऑस्ट्रेलिया की पूरी टीम 205 रनों पर सिमट गई। जिम लेकर की ऐतिहासिक गेंदबाजी की बदौलत इंग्लैंड को एक पारी और 170 रनों से जीत मिली। जिम लेकर ने उस टेस्ट मैच में 20 में से 19 विकेट हासिल किए।

और पढ़ें: Viral Video: घर में बर्तन मांजते नजर आये युवराज सिंह, देखें किसने बनाया मजेदार वीडियो

आपको बता दें कि एक टेस्ट मैच में 19 विकेट हासिल करने का उनका यह रिकॉर्ड आज भी कायम है। टेस्ट क्रिकेट में जिम लेकर के बाद सिर्फ अनिल कुंबले ने ही टेस्ट क्रिकेट में 10 विकेट चटकाने का कारनामा किया है।

Story first published: Saturday, August 1, 2020, 7:02 [IST]
Other articles published on Aug 1, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+