ENG vs PAK: अब पाकिस्तान क्रिकेट टीम की जर्सी पर होगा शाहिद अफरीदी का नाम, शर्मनाक है वजह
नई दिल्ली। इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट और टी20 सीरीज खेलने पहुंची पाकिस्तान क्रिकेट टीम के लिये शर्मनाक खबर सामने आई है। एशिया कप 2020 को आयोजित कराने को लेकर उतावले पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को टूर्नामेंट के रद्द होने से बड़ा झटका लगा है, तो वहीं इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली सीरीज से पहले कोई स्पॉनसरशिप न मिलने की वजह से भी पीसीबी परेशान है। इसके चलते पाकिस्तान क्रिकेट टीम को पहली बार बिना किसी स्पॉन्सरशिप लोगो के उतरना पड़ेगा।
इस शर्मींदगी से खुद को बचाने के लिये अब पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने फैसला किया है जब तक टीम को स्पॉन्सर नहीं मिल जाते तब तक टीम के खिलाड़ी अपनी जर्सी पर शाहिद अफरीदी फांउडेशन का लोगो लगाकर खेलेगी।
और पढ़ें: खतरे में पड़ी BCCI सचिव जय शाह की कुर्सी, COA का नियम आ रहा आड़े
इस बात का जानकारी खुद टीम के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी ने दी और ट्वीट किया, 'हमें खुशी है कि शाहिद अफरीदी फाउंडेशन का लोगो पाकिस्तानी खिलाड़ियों की किट पर होगा क्योंकि हम पीसीबी के चैरिटी साझेदार हैं। लगातार समर्थन के लिए वसीम खान और पीसीबी को धन्यवाद। दौरे के लिए हमारे खिलाड़ियों को शुभकामनाएं।'
गौरतलब है कि पीसीबी का जिस पेय पदार्थ के साथ करार था उसका कॉन्ट्रैक्ट खत्म हो चुका है, जिसके बाद पीसीबी की ओर से नई डील के लिये बोली के लिये कंपनियों को बुलाया गया था लेकिन महज एक कंपनी को छोड़कर किसी ने उसमें अपनी रूचि नहीं दिखाई। इतना ही नहीं जिस कंपनी ने रूचि दिखाई उसने पिछले करार से 35 से 40 फीसदी कम पैसे देने की बात की।
इसके चलते पीसीबी ने स्पॉन्सरशिप डील करने से इंकार कर दिया, वहीं पीसीबी की मार्केंटिंग टीम का कहना है कि यह सब कोरोना वायरस के चलते हुआ है, कुछ महीनों में हालत में सुधार देखने को मिलेगा।
और पढ़ें: बेन स्टोक्स की कप्तानी से खुश नहीं केविन पीटरसन, चाहते थे इस खिलाड़ी को बनाना
आपको बता दें कि पाकिस्तान क्रिकेट टीम को इंग्लैंड दौरे पर तीन टेस्ट और 3 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की सीरीज खेलनी है। पहला टेस्ट मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में पांच से नौ अगस्त तक खेला जाएगा जबकि बाकी बचे दो मैच साउथम्पटन में 13 और 21 अगस्त से शुरू होंगे।दोनों टीमों के बीच सभी टी20 मैच ओल्ड ट्रैफर्ड में 28 और 30 अगस्त तथा एक सितंबर को खेले जाएंगे।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
