Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

कॉमनवेल्थ शूटिंग चैंपियनशिपः हिना सिद्धू ने जीता गोल्ड, दीपक कुमार ने लगाया ब्रॉन्ज पर निशाना

नई दिल्ली। कॉमनवेल्थ शूटिंग चैंपियनशिप में भारत की हीना सिद्धू ने महिला वर्ग में 10 मीटर एयर राइफल शूटिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण जीता है। बता दें कि हिना का प्रदर्शन लगातार अच्छा रहा है और कुछ दिनों पहले ही उन्होंने जीतू राय के साथ शूटिंग वर्ल्डकप में भी स्वर्ण पदक जीता था।

सिद्धू ने यहां फाइनल में 240.8 अंको के साथ आॉस्ट्रेलिया की एलिना गैलिबॉविच को हराया। तीसरे स्थान पर भी ऑस्ट्रेलिया की ही क्रिस्टी गिलमैन रहीं। हालांकि भारत के दीपक कुमार को 10 मीटर एयर राइफल में कांस्य पदक से ही संतोष करना पड़ा।

हिना सिद्धू के लिए यह साल काफी अच्छा रहा है। दिल्ली में हुए शूटिंग विश्व कप में हिना सिद्धू और जीतू राय की जोड़ी ने चीन और फ्रांस को पटखनी देते हुए आईएसएसएफ के 10 मीटर मिश्रित पिस्टल स्पर्धा में गोल्ड जीता था। वहीं चेक रिपब्लिक में हुए लिबर्टन प्लाजा शूटिंग चैंपियनशिप प्रतियोगिता में हिना ने इस साल मई में कांस्य पदक जीता था।

इसे भी पढ़ेंः- बड़ा हादसा! तीरंदाज ने छोड़ा ऐसा तीर साथी खिलाड़ी की गर्दन से आर-पार हो गया

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 13:05 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+