DC vs RR: जानें कौन है ललित यादव, 2 बार लगा चुके हैं 6 गेंदों में 6 छक्के
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन के 7वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने अपने एक और युवा खिलाड़ी को डेब्यू कराने का मौका दिया है। दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने वानखेड़े के मैदान पर राजस्थान के खिलाफ अपने हरफनमौला खिलाड़ी ललित यादव को डेब्यू कराया है जो कि टीम के लिये बल्ले और गेंद दोनों से अहम योगदान दे सकते हैं। ललित यादव को दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने आईपीएल 2020 की नीलामी के दौरान उनके बेस प्राइस पर खरीदने का काम किया था लेकिन यूएई में खेले गये आईपीएल के 13वें सीजन में उन्हें एक भी मैच में खेलने का मौका नहीं दिया गया।
और पढ़ें: DC vs RR: दिल्ली के लिये डेब्यू करे रहे हैं ललित यादव, रबाडा ने की वापसी, जानें कैसी है प्लेइंग 11
हालांकि इस साल सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में उनके शानदार प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने दूसरे ही मैच में ललित यादव को डेब्यू का मौका दिया। ललित यादव ने इस सीजन सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में 197.40 की स्ट्राइक रेट से 5 मैचों में 152 रन बनाने का काम किया और गेंदबाजी के दौरान 7 विकेट भी हासिल करने का काम किया। घरेलू क्रिकेट में काफी धमाल मचाने वाले ललित यादव के कुछ खास आंकड़ों पर एक नजर:
और पढ़ें: DC vs RR: 'कोहली-विलियम्सन की लीग के खिलाड़ी हैं ऋषभ पंत', पोंटिंग ने बताई ऐसा कहने के पीछे की वजह

वीरेंदर सहवाग के फैन हैं ललित यादव
20 लाख की बेस प्राइस पर टीम में शामिल किये गये ललित यादव पूर्व भारतीय कप्तान और विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वीरेंदर सहवाग को अपना आदर्श मानते हैं। ललित यादव सहवाग की तरह ही विस्फोटक अंदाज से बल्लेबाजी करना पसंद करते हैं और अंडर-14 के एक क्रिकेट टूर्नामेंट में दोहरा शतक लगाने के बाद वह काफी सुर्खियों में आये थे। खास बात यह थी कि यह मैच सिर्फ 40 ओवर प्रारूप में खेला जा रहा था।

अब तक दो बार लगा चुके हैं 6 गेंद में 6 छ्क्के
जहां खिलाड़ियों के लिये करियर में एक बार 6 गेंद पर 6 छक्के लगाने का कारनामा करना किसी सपने की तरह होता है तो वहीं पर ललित यादव ने घरेलू क्रिकेट में खेलते हुए यह कारनामा दो बार किया है। ललित यादव ने यह कारनामा पहली बार नजफगढ़ स्पोर्टस कॉम्पलेक्स के मैदान पर एक क्लब के खिलाफ खेलते हुए किया था। इस मैच में ललित यादव ने सिर्फ 46 गेंदों में 130 रनों की पारी खेली थी और 13 छक्के और 9 चौके लगाये थे। जवाब में पूरी टीम महज 75 रन पर सिमट गई थी। वहीं दूसरी बार ललित यादव ने यह कारनामा दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम पर डीडीसीए के एक मैच के दौरान किया।

ऐसा रहा है ललित यादव का घरेलू करियर
गौरतलब है कि ललित यादव ने अपने घरेलू करियर में बल्लेबाज और गेंदबाजों दोनों से ही प्रभावित किया है। बल्लेबाजी में उन्होंने अब तक 12 प्रथम श्रेणी मैच खेलें हैं जिसमें 40.71 की औसत से 570 रन बनाने का काम किया है और 6 अर्धशतक भी जड़े हैं। वहीं 24 लिस्ट ए मैच के दौरान ललित ने 40.72 की औसत से 459 रन बनाने का काम किया है और इस दौरान 3 अर्धशतक भी जड़े हैं।
वहीं 35 टी20 मैचों में 37.33 की औसत से 560 रन बनाने का कारनामा किया है। इसके साथ ही गेंदबाजी में वो अब तक 9 फर्स्ट क्लास विकेट, 29 लिस्ट ए विकेट और 27 टी20 विकेट हासिल किये हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
