Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

अगर भारतीय खिलाड़ियों के पास नहीं हुई यह चीज तो कट जायेगा WTC फाइनल से पत्ता

नई दिल्ली। आईसीसी की ओर से पहली बार आयोजित कराये जा रहे विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल मैच में भारत और न्यूजीलैंड की टीमें अगले महीने 18 जून से लेकर 22 जून तक साउथैम्पटन के मैदान पर खिताब हासिल करने के लिये भिड़ेंगी। इसके लिये न्यूजीलैंड की टीम रविवार को इंग्लैंड रवाना हो गई है तो वहीं पर भारतीय क्रिकेट टीम 2 जून तक रवाना होगी। हालांकि न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले जाने वाले इस फाइनल मैच से पहले भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने बेहद फुलप्रूफ प्लान बनाया है ताकि कोई भी खिलाड़ी तेजी से फैल रही महामारी कोरोना वायरस के संक्रमण का शिकार न हो जाये और विश्व टेस्ट चैम्पिनयशिप का फाइनल खेलने से चूके।

बीसीसीआई ने इंग्लैंड रवाना होने से पहले सभी खिलाड़ियों को मुंबई में 19 मई तक इकट्ठा करने का फैसला किया है। हालांकि यहां पर इकट्ठा होने से पहले इंग्लैंड दौरे के लिये चुने गये सभी 24 खिलाड़ियों का घर पर कोरोना टेस्ट कराया जायेगा। बीसीसीआई ने इसको लेकर पूरा रोडमैप तैयार कर लिया है।

और पढ़ें: 3D वाले बयान पर विजय शंकर ने 2 साल बाद तोड़ी चुप्पी, अंबित रायडु को लेकर जानें क्या कहा

न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार भारतीय टीम के सभी 24 खिलाड़ी 19 मई को मुंबई में एकत्रित होने से पहले घर पर 3 बार आरटी-पीसीआई टेस्ट करायेंगे, जिसमें नेगेटिव आने पर ही इन खिलाड़ियों को मुंबई के बायोबबल में प्रवेश दिया जायेगा। यहां से सभी खिलाड़ी 2 जून को इंग्लैंड दौरे पर जायेंगे लेकिन उससे पहले सभी प्लेयर्स को 14 दिन का क्वारंटीन समय बिताना होगा।

गौरतलब है कि इंग्लैंड दौरे पर रवाना होने से पहले सभी भारतीय खिलाड़ियों ने कोरोना वैक्सीन की पहली खुराक ले ली है, जबकि वैक्सीन की दूसरी डोज ब्रिटेन में ही लगने की संभावना है। बीसीसीआई अधिकारी ने भारतीय टीम के वैक्सीनेशन पर बात करते हुए कहा था कि भारत सरकार ने 18 से अधिक उम्र वाले सभी लोगों के लिये वैक्सीनेशन प्रक्रिया ओपन की है जिसके तहत सभी खिलाड़ी अपनी पहली डोज भारत में ही लेंगे जबकि दूसरी खुराक के लिये बीसीसीआई लगातार ईसीबी के संपर्क में है और इंग्लैंड दौरे पर ही उन्हें दूसरी खुराक मिलने की संभावना है। अगर ब्रिटेन सरकार इसकी इजाजत नहीं देती तो हम यहीं से कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज लेकर जायेंगे।

और पढ़ें: कोहली को लेकर ट्विटर पर छिड़ी माइकल वॉन और सलमान बट्ट के बीच वॉर, शतक को लेकर मिला ताना तो बताया मैच फिक्सर

आपको बता दें कि विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप का फाइनल मैच खेलने के बाद भारतीय टीम को इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है जिसका पहला मैच 4 अगस्त से होगा। इस दौरे पर बीसीसीआई ने 20 सदस्यीय भारतीय टीम का ऐलान किया है जबकि अभिमन्यु ईश्वरन, प्रसिद्ध कृष्णा, आवेश खान और अर्जन नगवासवाला स्टैंड बाई खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल किया है।

Story first published: Sunday, May 16, 2021, 20:04 [IST]
Other articles published on May 16, 2021
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+