IND vs AUS: एडम जम्पा ने बताया मैदान के बाहर कैसे मिलते हैं विराट कोहली
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम इस समय ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ द्विपक्षीय सीरीज खेलने पहुंची है, जहां पर दोनों टीमें सीरीज से पहले अभ्यास करते हुए क्वारंटीन में अपना वक्त बिता रही हैं।सीरीज से पहले अक्सर दोनों टीमों के बीच जिस तरह की बयान बाजी देखने को मिलती है वह एक बार फिर शुरू हो गई है। इस बीच ऑस्ट्रेलियाई टीम के स्पिन गेंदबाज एडम जाम्पा ने भारतीय कप्तान विराट कोहली की जमकर तारीफ की है और खुलासा किया है कि वो मैदान के बाहर दूसरे खिलाड़ियों के साथ कैसे व्यव्हार करते हैं। उल्लेखनीय है कि इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन में ऑस्ट्रेलिया के सीमित ओवर्स के कप्तान एरॉन फिंच और गेंदबाज एडम जाम्पा ने विराट कोहली की कप्तानी में आरसीबी के लिये खेला।
एडम जाम्पा ने बताया कि भारतीय कप्तान विराट कोहली का काफी मस्ती भरे नेचर वाले खिलाड़ी हैं। वह मैदान के बाहर भी मस्त रहते हैं और दूसरे खिलाड़ियों की तुलना में उनका व्यव्हार मैदान पर और उसके बाहर एकदम अलग होता है।
और पढ़ें: IND vs AUS: रोहित ने बताया कंगारूओं के खिलाफ किस तरह की बल्लेबाजी करेंगे, बैटिंग ऑर्डर पर भी बोले
आईपीएल मे विराट कोहली के साथ ड्रेसिंग रूम शेयर करने वाले एडम जाम्पा ने सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड के साथ बात करते हुए कहा,' असल कोहली वह नहीं हैं जो कि आपको मैदान पर दिखाई देते हैं। वह अपनी इंटेसिटी, ट्रेनिंग और कॉम्पिटिशन के प्रति प्यार के चलते मैदान पर बिल्कुल अलग नजर आते हैं। उन्हें हारना पसंद नहीं है इसलिये वह दूसरो के मुकाबले खुद को सिखाने पर ज्यादा ध्यान देते हैं। लेकिन मैदान से बाहर आने के बाद वह एकदम अलग इंसान नजर आते हैं।'
जाम्पा ने बताया कि मैदान से बाहर निकलने के बाद विराट कोहली एकदम चिल इंसान बन जाते हैं, वह बस में यूट्यूब देखते हैं और काफी तेज हंसते हैं। उनके साथ बात करने में काफी मजा आता है।
और पढ़ें: रोहित शर्मा ने आकाश चोपड़ा को दिया करारा जवाब, कहा- एक दिन में चैम्पियन नहीं बनी टीम
जाम्पा ने विराट कोहली के साथ की गई अपनी बातों के बारे में खुलासा करते हुए बताया कि कोहली ने उन्हें एक बार अपने नेपाल जाने का किस्सा सुनाया था। वह हमेशा अपनी नई कॉफी मशीन के बारे में भी बात करते रहते हैं और काफी शानदार इंसान हैं।
गौरतलब है कि एडम जाम्पा अब तक 7 बार विराट कोहली को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में वापस पवेलियन भेजने का काम कर चुके हैं। जब जाम्पा से उनके इस रिकॉर्ड को लेकर बात की गई तो उन्होंने कहा कि भले ही मैंने उन्हें 7 बार आउट किया हो लेकिन उनके खिलाफ मेरी इकॉनमी भी 6 से ऊपर रही है। ऐसे में जब उनके साथ नजदीकियां बढ़ गई हैं तो यह मुकाबला देखने में और भी मजेदार होने वाला है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
