Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

IPL: KKR ने नहीं किया गंभीर को रिटेन, अब थाम सकते हैं दो बार की विजेता इस टीम का हाथ

IPL 2018: MS Dhoni की Captaincy में फिर खेलेंगे Gautam Gambhir! | वनइंडिया हिंदी

नई दिल्ली। आईपीएल के 11वें संस्करण के लिए किए गए रिटेंशन में कोलकाता नाइट राइडर्स ने अपने कप्तान को ही रिटेन नहीं किया। गौतम गंभीर साल 2011 से केकेआर की कप्तानी कर रहे हैं और उनकी कप्तानी में टीम ने दो बार खिताब भी जीता है। गंभीर के शानदार आईपीएल करियर के बावजूद केकेआर ने उन्हें 11वें संस्करण के लिए रिटेन नहीं किया। इसके बाद कयास लगाए जाने लगे थे कि गंभीर दिल्ली से खेल सकते हैं लेकिन अब एक और टीम मैदान में आ गई हैं।

केवल सुनील नारायण और आंद्रे रसल को किया रिटेन

केवल सुनील नारायण और आंद्रे रसल को किया रिटेन

आईपीएल रिेटेंशन में सभी 8 टीमों ने अपने उन खिलाड़ियों की लिस्ट बीसीसीआई को सौंप दी थी जिसे वे अपने साथ बनाए रखना चाहती हैं। जहां सभी टीमों ने अपने बेस्ट खिलाड़ियों को रिटेन किया था वहीं केकेआर ने गंभीर को छोड़ते हुए केवल सुनील नारायण और आंद्रे रसल को अपने साथ बनाए रखा था। केकेआर के इस फैसले ने सभी को चौंका कर रख दिया था क्योंकि वो गंभीर ही हैं जिनकी कप्तानी में टीम ने दो बार खिताब जीता है।

गंभीर की अगुवाई में दो बार चैंपियन बनीं केकेआर

गंभीर की अगुवाई में दो बार चैंपियन बनीं केकेआर

गंभीर की अगुवाई में टीम ने साल 2012 में धोनी की अगुवाई वाली चेन्नई सुपर किंग्स को हराकर आईपीएल की ट्रॉफी अपने नाम की थी। वहीं साल 2014 में केकेआर ने किंग्स इलेवन पंजाब को 3 विकेट से हराकर खिताब जीता था। वह 148 मैचों में 4132 रन बना चुके हैं जिसमें 35 हाफ सेंचुरी शामिल हैं। वहीं गंभीर कोलकाता की टीम के साथ 2011 से लेकर 2017 तक जुड़े रहे। इस दौरान उन्होंने 2537 रन बनाए। ऐसे में उन्हें न रिटेन किया जाना काफी चौंकाने वाला था।

तो धोनी की कप्तानी में फिर खेलेंगे गंभीर!

तो धोनी की कप्तानी में फिर खेलेंगे गंभीर!

केकेआर द्वारा गंभीर को न रिटेन किए जाने के बाद खबरें आईं थीं कि वो दिल्ली डेयरडेविल्स से खेल सकते हैं। उन्होंने कुछ वक्त पहले ये इच्छा भी जाहिर की थी वो आईपीएल में दिल्ली डेयरडेविल्स को खिताब जिताना चाहते हैं। इसी के बाद से उनके इस टीम से जुड़ने के कयास लगाए जाने लगे थे लेकिन अब खबरें आ रही हैं कि गंभीर एक बार फिर धोनी की कप्तानी में खेल सकते हैं। ताजा खबरों की मानें तो होने वाले आईपीएल ऑक्शन में चेन्नई सुपर किंग्स गौतम गंभीर को खरीद सकती है।

चेन्नई सुपर किंग्स ने किया इस ओर इशारा

चेन्नई सुपर किंग्स ने किया इस ओर इशारा

ये कयास चेन्नई सुपर किंग्स के एक ट्विटर यूजर को दिए गए जवाब के बाद लगाए जा रहे हैं। ट्विटर पर एक यूजर ने लिखा कि उन्हें ऐसा लग रहा है कि ऑक्शन में गंभीर को चेन्नई सुपर किंग्स खरीदेगी। इसके जवाब में चेन्नई सुपर किंग्स ने कुछ कहा तो नहीं लेकिन दो इमॉटिकॉन बनाए। इसके बाद से खबरों का बाजार गर्म है कि गंभीर एक बार फिर से धोनी की कप्तानी में खेल सकते हैं।

अभी KKR से बाहर नहीं हुए गंभीर क्या बनेंगे शाहरुख के 'हमसफर' या लगाएंगे दिल्ली की नैया पार

Story first published: Monday, January 8, 2018, 11:31 [IST]
Other articles published on Jan 8, 2018
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+