मैदान पर वापस लौटे सुरेश रैना, 19 साल के खिलाड़ी की कप्तानी में खेलेंगे सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग की शुरुआत से पहले 15 अगस्त को भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और टीम में उनके साथी सुरेश रैना के साथ अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया। इसके बाद दोनों खिलाड़ी आईपीएल में खेलते हुए नजर आ सकते थे, हालांकि आईपीएल में धोनी तो खेलते हुए नजर आये लेकिन सुरेश रैना पारिवारिक कारणों के चलते यूएई से वापस लौट गये। जिसके बाद फैन्स के बीच लगातार एक सवाल आ रहा था कि क्या रैना मैदान पर वापस लौट पायेंगे।
हालांकि सुरेश रैना ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि वह अगले साल आईपीएल में फिर से वापसी करेंगे। इस बीच सुरेश रैना ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की जिसमें वह अगले महीने से शुरू होने वाले सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी की तैयारी करते हुए नजर आ रहे हैं। रैना इन तस्वीरों में नेट प्रैक्टिस करते नजर आ रहे हैं।
और पढ़ें: AUS vs IND: पंत के फैन हुए आकाश चोपड़ा, विस्फोटक शतक को लेकर दिग्गज खिलाड़ी से की तुलना
सुरेश रैना उत्तर प्रदेश की टी20 टीम के साथ सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में खेलते नजर आयेंगे। वहीं उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोशिएशन ने इस साल की कप्तानी के लिये 19 साल के प्रियम गर्ग को टीम की कमान सौंपी है। यूपीसीए ने गेंदबाज करण शर्मा को उपकप्तान बनाया गया है।
गौरतलब है कि प्रियम गर्ग ने इस साल अंडर-19 विश्व कप में भारत का प्रतिनिधित्व किया था और फाइनल तक का सफर तय किया था।
और पढ़ें: LPL 2020: रविंद्र जडेजा के खास क्लब में शामिल हुए इरफान पठान, नाम किया शानदार रिकॉर्ड
वह इससे पहले अण्डर-14, अण्डर-16 और अण्डर-19 खेलने के बाद महज 18 साल की उम्र में फर्स्ट क्लास मैच खेलने वाले खिलाड़ी बनें। उन्होंने 2018 में उत्तर प्रदेश के लिये अपना डेब्यू किया था।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
