Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

पीवी सिंधु को मिला पदम भूषण तो रानी रामपाल पदमश्री से हुई सम्मानित, तस्वीरें शेयर कर जताई खुशी

PV Sindhu
Photo Credit: Twitter

नई दिल्ली। भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु और भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान रानी रामपाल को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की ओर से सोमवार को दिये गये पदम पुरस्कारों से सम्मानित किया। राष्ट्रपति भवन में आयोजित किये गये इस पदम पुरस्कार समारोह में 119 नागरिकों को सम्मानित किया गया, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद भी मौजूद रहे। ओलंपिक खेलों में भारत के लिये दो बार पदक जीतने वाली बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु को नागरिक सम्मान के लिये दिये जाने वाले तीसरे सबसे बड़े पुरस्कार पद्म भूषण से सम्मानित किया। वहीं महिला हॉकी टीम की कप्तान रानी रामपाल को नागरिक सम्मान के लिये दिये जाने वाले चौथे सबसे बड़े पुरस्कार पद्मश्री से सम्मानित किया गया।

उल्लेखनीय है की पीवी सिंधु मौजूदा समय में भारत के सबसे बड़े एथलीट में शामिल हैं, जिन्होंने रियो ओलंपिक्स 2016 में भारत के लिये बैडमिंटन में महिला सिंग्लस का सिल्वर मेडल जीता था तो वहीं पर टोक्यो ओलंपिक्स में ब्रॉन्ज मेडेल जीता। इसके साथ ही वह ओलंपिक में 2 निजी ओलंपिक मेडेल जीतने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बनी।

और पढ़ें: IND vs NAM: रोहित-राहुल के अर्धशतक से जीता भारत, दुबई में लगाई रिकॉर्डों की झड़ी

पीवी सिंधु ने 2019 का बैडमिंटन वर्ल्ड चैम्पिनशिप भी जीता और ऐसा करने वाली पहली भारतीय बनी। 26 वर्षीय पीवी सिंधु ने सोमवार को पद्म पुरस्कार सामारोह में शिरकत की जहां पर उन्हें देश के सर्वोच्च सम्मान से नवाजा गया।

न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए सिंधु ने कहा,'यह मेरे लिये बहुत ही गर्व का समय है। मैं भारत सरकार का शुक्रिया अदा करती हूं, यह पुरस्कार आपको आगे बढ़ने के लिये समर्थन और प्रेरित करते हैं। आने वाले समय में मुझे कई टूर्नामेंट में शिरकत करनी है जिसमें मैं अपना बेस्ट देना चाहूंगी।'

और पढ़ें: T20 WC से भारत के बाहर होने के बाद हरभजन ने चयनकर्ताओं को लताड़ा, कहा- अब भी नहीं मानेंगे गलती

उल्लेखनीय है कि पद्म पुरस्कार 2020 में 11 खिलाड़ियों को नॉमिनेट किया गया था जिसमें भारत की दिग्गज महिला बॉक्सर मैरी कॉम को देश के दूसरे सर्वोच्च सम्मान पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया। वहीं पर महिला हॉकी टीम की कप्तान रानी रामपाल को पद्मश्री से सम्मानित किया गया। रानी रामपाल ने 200 से ज्यादा मैचों में भारत का प्रतिनिधित्व किया है और उन्हें भारत सरकार की ओर से अर्जुन अवॉर्ड भी दिया जा चुका है।

रानी रामपाल के अलावा भारतीय महिला फुटबॉल टीम की पूर्व कप्तान ओइनम बेमबेम देवी को भी पद्मश्री से सम्मानित किया गया। बेमबेम देवी को भारतीय फुटबॉल की दुर्गा भी कहा जाता है। गौरतलब है कि भारत के लिये 2011 विश्वकप जीतने वाले पूर्व क्रिकेटर जहरी खान, हॉकी स्टार एमपी गणेश, शूटर जीतू राय, तीरंदाज तरुण दीप राय को भी पद्मश्री पुरस्कारों के लिये नामांकित किया गया था।

Story first published: Monday, November 8, 2021, 23:15 [IST]
Other articles published on Nov 8, 2021
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+