Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

इन टीमों के बीच फाइनल देखना चाहते हैं शोएब अख्तर, बोले- बाकी परिणामों की चिंता ना करें

नई दिल्ली। टी20 विश्व कप 2021 अब ऐसे मोड़ पर है जहां टीम को एक हार टूर्नामेंट से बाहर कर देगी। रोमांच सेमीफाइनल मुकाबलों के लिए बन चुका है। हालांकि अभी तक पाकिस्तान-इंग्लैंड ही सेमीफाइनल में जगह बना पाए हैं। ग्रुप 2 में तीन टीमों के बीच टक्कर है। ये हैं- भारत, न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान। हालांकि अख्तर ने उन टीमों के नाम बताए जिन्होंने वह फाइनल में देखना चाहते हैं।

पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने कहा कि वे जाहिर तौर पर फाइनल में पाकिस्तान को अपने कट्टर प्रतिद्वंद्वियों के खिलाफ भिड़ते हुए देखना चाहते हैं। यानी कि भारत के खिलाफ। पाकिस्तान और भारत का मुकाबला 24 अक्तूबर को हुआ था, जिसमें भारत को 10 विकेट से बड़ी हार का सामना करना पड़ा था। भारत को न्यूजीलैंड के खिलाफ भी हार मिली थी, जिसने सेमीफाइनल का रास्ता कठिन कर दिया था। हालांकि, अफगानिस्तान और स्कॉटलैंड के खिलाफ जोरदार जीत ने भारतीय प्रशंसकों के बीच उम्मीदों को जगा दिया। भारत के पास सेमीफाइनल में जाने की संभावना अभी भी है। अख्तर ने कहा कि अफगानिस्तान अगर न्यूजीलैंड को हरा देती है तो वे फिर भारत-पाकिस्तान के बीच फाइनल देखना चाहते हैं।

अख्तर ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, "कई लोग कह रहे हैं कि न्यूजीलैंड को अफगानिस्तान को हराकर भारत को टूर्नामेंट से बाहर कर देना चाहिए। मैं न्यूजीलैंड की ओर से नहीं बोल सकता। मैं केवल यह उम्मीद करता हूं कि पाकिस्तान ग्रुप 2 में टाॅप पर हो। हमें बाकी परिणामों के बारे में चिंता नहीं करनी चाहिए।"

यह भी पढ़ें- IPL Auction : इन 4 खिलाड़ियों को रिटेन कर सकती है दिल्ली कैपिटल्स

अख्तर ने कहा, "यदि आप स्कॉटलैंड को हराते हैं, तो आप ग्रुप में टाॅप पर हैं। आपको इस बात की चिंता नहीं करनी चाहिए कि आप किस टीम के खिलाफ खेल सकते हैं। हां, मेरी एक इच्छा है, जैसा कि मैंने पहले कहा था कि भारत के खिलाफ सिर्फ एक मैच ही क्यों खेलें? फाइनल क्यों नहीं खेलते? और एक फाइनल भारत और पाकिस्तान के बीच संभव है। भारत अगर पाकिस्तान के खिलाफ फाइनल खेलता है तो यह क्रिकेट के लिए अच्छा होगा। यह विश्व कप को और बड़ा बनाने वाला है।"

रविवार (7 नवंबर) को न्यूजीलैंड बनाम अफगानिस्तान का मैच भारत के भाग्य का फैसला करेगी। कीवी के लिए एक जीत भारत की संभावनाओं को समाप्त कर देगी जबकि अफगानिस्तान की जीत उन्हें उम्मीदों में रखेगी। यदि अफगानिस्तान जीत जाता है, तो भारत को क्वालीफाई करने के लिए अपने अंतिम लीग चरण के मैच में नामीबिया को बड़े अंतर से हराना होगा।

Story first published: Sunday, November 7, 2021, 15:33 [IST]
Other articles published on Nov 7, 2021
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+