BAN vs PAK: लो स्कोरिंग थ्रिलर में चमके हसन अली, शादाब खान के दम पर जीता पाकिस्तान
नई दिल्ली। यूएई में खेले गये टी20 विश्वकप में शानदार प्रदर्शन करने वाली पाकिस्तान की टीम इस समय बांग्लादेश के दौरे पर है जहां पर वो 3 टी20 और 2 टेस्ट मैचों की सीरीज खेलने पहुंची है। सीराज का ओपनिंग मैच ढाका के शेर ए बांग्ला स्टेडियम में खेला गया, जहां पर फैन्स लो स्कोरिंग थ्रिलर मैच देखने को मिला। बांग्लादेश की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया लेकिन पाकिस्तान के तेज गेदंबाज हसन अली के सामने उनके बल्लेबाज टिक नहीं सके और पूरी टीम निर्धारित 20 ओवर्स में 7 विकेट खोकर 127 रन ही बना सके। जवाब में पाकिस्तान की टीम भी लड़खड़ा गई और खराब शुरुआत के बाद पुछल्ले बल्लेबाजों के दम पर इस लो स्कोरिंग थ्रिलर मैच में 4 विकेट से जीत हासिल कर ली।
बांग्लादेश की टीम ने पावरप्ले के अंदर अपने 3 विकेट खो दिये और 9 ओवर्स तक सिर्फ 40 रन ही जोड़ सकी थी कि चौथा विकेट खो दिया। बांग्लादेश के लिये अफीफ हुसैन (36), नुरुल हसन (28) और मेंहदी हसन (नाबाद 30) ने बेहद अहम पारियां खेलकर टीम के स्कोर को 100 रन के पार पहुंचाया। पाकिस्तान के लिये हसन अली ने 4 ओवर्स में 23 रन देकर 3 विकेट हासिल किये तो वहीं पर मोहम्मद वसीम जूनियर ने 2 विकेट अपने नाम किये।
और पढ़ें: IND vs NZ: रांची में मार्टिन गप्टिल ने बरसाये रन, ताबड़तोड़ पारी खेल कोहली को छोड़ा पीछे
मोहम्मद नवाज और शादाब खान ने एक-एक विकेट हासिल कर बांग्लादेश की टीम को 127 पर समेटने में अहम भूमिका निभाई। जवाब में पाकिस्तान की टीम की शुरुआत बहुत खराब रही और उसने महज 24 रन के स्कोर पर अपने 4 विकेट खो दिये। मुस्तफिजुर रहमान ने मोहम्मद (11) को तीसरे ओवर में कैच कराया तो वहीं पर चौथे ओवर में तस्किन अहमद ने बाबर आजम (6) को वापस पवेलियन भेजा।
पांचवे ओवर में हैदर अली मेंहदी हसन का शिकार हुए तो छठे ओवर में शोएब मलिक नुरुल हसन की गेंद पर रन आउट हो गये। पाकिस्तान की टीम ने पावरप्ले में महज 24 रन बनाये और अपने 4 विकेट खो दिये, जिसके बाद मुश्किल में नजर आ रही पाकिस्तानी टीम को फखर जमान (34) और खुशदिल शाह (34) की जोड़ी ने संभाला और पांचवे विकेट के लिये 56 रनों की साझेदारी कर डाली। तस्कीन अहमद ने फखर जमान का विकेट चटकाया तो वहीं पर शोरिफुल असलम ने खुशदिल शाह का विकेट लेकर मैच में दोबारा रोमांच ला दिया।
और पढ़ें: आसान नहीं होगी टी20 विश्वकप 2022 की राह, कोच द्रविड़ के सामने हैं 6 चुनौतियां
यहां पर पाकिस्तान की टीम फिर से मुश्किल में नजर आ रही थी और ऐसा लगा कि बांग्लादेश की टीम इस लो स्कोरिंग थ्रिलर मैच में जीत हासिल कर सकती है, लेकिन पाकिस्तान के लिये शादाब खान (21) और मोहम्मद नवाज (18) ने नाबाद 36 रनों की साझेदारी कर अपनी टीम को 20वें ओवर में जीत दिला दी। पाकिस्तान की टीम को अब अपना दूसरा मैच शनिवार को खेलना है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications