For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

CWG: मनिका बत्रा ने एकल मुकाबले में गोल्ड जीतकर रचा इतिहास

Commonwealth Games 2018: Manika Batra wins gold in women's singles Table Tennis event|वनइंडिया हिंदी

गोल्ड कोस्ट: टेबल टेनिस के एकल मुकाबले में मनिका बत्रा ने गोल्ड मेडल जीत लिया हैं। मनिका के सामने गोल्ड मेडल के लिए सिंगापुर की मेंगयु की चुनौती थी। सिंगापुर की खिलाड़ी मेंग्यु ने काफी गलतियां की, जिसका फायदा मनिका ने उठाया। मनिका ने गेम के शुरुआत से ही अपना दबदबा बनाए रखा तीसरे गेम को मनिका ने आसानी से 11-2 से जीत लिया। कॉमनवेल्थ गेम्स में सिंगल्स में गोल्ड मेडल जीतने वाली मनिका बत्रा पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बन गई हैं।

शुरु में बढ़त लेने के बाद मनिका ने भी काफी गलतियां की, जिस वजह से स्कोर 7-7 की बराबरी पर आ गया था हालांकि ने मनिका ने उसके बाद कोई गलती न करते हुए लगातर अंक बटोरे और 4-0 से मुकाबला जीतते हुए भारत को गोल्ड दिलवाया।

सिक्की रेड्डी और अश्विनी पोनप्पा की जोड़ी ने कड़े मुकाबले में आॅस्ट्रेलिया की सेत्याना और ग्रोन्या की जोड़ी को 21-19, 21-19 से हराकर ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम कर लिया। वीमन डबल्स में ब्रॉन्ज मेडल के लिए अश्विनी पोनप्पा और एन सिक्की रेड्डी की जोड़ी के सामने मेजबान आॅस्ट्रेलिया के सेतयाना और ग्रोन्या की जोड़ी थी। बैडमिंटन का हाई वोल्टेज मुकाबला कल खेला जाएगा जहां साइना गोल्ड के लिए पीवी सिंधु से भिड़ेंगी।

उधर 62 किग्रा में साक्षी मलिक ने न्यूजीलैंड की टायला को कांटे की टक्कर में हराकर ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम कर लिया है। साक्षी ने तीन बार टेक डाउन करके अच्छी बढ़त हासिल कर ली थी।

ये भी पढ़ें: CWG: वीनेश फोगाट ने दिखाया दम, गोल्ड कोस्ट में जीता 'सोना', सोमवीर ने झटका ब्रॉन्ज

Story first published: Saturday, April 14, 2018, 15:35 [IST]
Other articles published on Apr 14, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+