For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

CWG: वीनेश फोगाट ने दिखाया दम, गोल्ड कोस्ट में जीता 'सोना', सोमवीर ने झटका ब्रॉन्ज

Commonwealth Games 2018: Vinesh Phogat wins gold in Women's Freestyle 50 kg Nordic event | वनइंडिया

गोल्ड कोस्ट: 50 किग्रा वर्ग में गोल्ड मेडल के लिए वीनेश को सामना कनाडा की जेसिका मेकडोनाल्ड से था और आते ही वीनेश ने जेसिका को चित कर दिया, वीनेश ने 4 अंक की लीड हासिल कर लिया। वीनेश जेसिका पर पूरी तरह से हावी रहीं औऱ भारत के लिए एक औऱ सोना जीत लिया। सोमवीर ने 86 किग्रा में कनाडा के एलेक्जेंडर को हराकर ब्रॉन्ज मेडल के रूप में भारत को 52वां मेडल दिलवाया। भारत के खाते में अबतक 52 पदक हो गये हैं।

62 किग्रा में साक्षी मलिक ने न्यूजीलैंड की टायला को कांटे की टक्कर में हराकर ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम कर लिया है। साक्षी ने तीन बार टेक डाउन करके अच्छी बढ़त हासिल कर ली थी, लेकिन मुकाबले के अंतिम सेकंड में टायला ने टेक डाउन किया और अंतर को कम करते हुए 6-5 का स्कोर किया, यहां साक्षी के लिए मुश्किल हो सकती थी, लेकिन अच्छा डिफेंस करते हुए साक्षी ने मुकाबला अपने नाम कर लिया।कॉमनवेल्थ गेम्स में भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन जारी है।

भारत को आज दिन का 6वां गोल्ड मिला है। जेवलिन थ्रो में नीरज चौपड़ा ने 86.47 मीटर थ्रो करके यह गोल्ड मेडल हासिल किया है। जेवलिन थ्रो में भारत के नीरज चौपड़ा लगातार लीड कर रहे थे। अपने चौथे प्रयास में उन्होंने 86.47 मीटर थ्रो किया। यह इस सीजन में उनका बेस्ट थ्रो है।

भारत का एक और गोल्ड मेडल पक्का हो गया है। महिला सिंगल्स में भारत की पीवी सिंधु ने कनाडा की मिशेल ली को 21-8,21-8 से मात देकर फाइनल में जगह बना ली है। भारत की सायना नेहवाल पहले ही फाइनल में जगह बना ली है। यह हाई वोल्टेज फाइनल कल खेला जाएगा।

125 KG वर्ग में सुमित मलिक ने पाकिस्तान के तैयब राजा को 10-4 से हराया था और गोल्ड के लिए उन्हें नाइजीरिया के सिनिवी बोल्टिक की चुनौती से मुकाबला करना था, लेकिन चोट के चलते सिनिवी मुकाबले में नहीं उतर सके और इस तरह से गोल्ड भारत के खाते में आ गया।

ये भी पढ़ें: CWG: साक्षी मलिक ने न्यूजीलैंड की टायला को हराकर जीता ब्रॉन्ज मेडल

Story first published: Saturday, April 14, 2018, 13:50 [IST]
Other articles published on Apr 14, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+