Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

PAK vs AUS: 1998 के बाद पहली बार पाकिस्तान का दौरा करेगी ऑस्ट्रेलिया, तीनों प्रारूप में खेलेगी सीरीज

नई दिल्ली। अपने देश में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट की वापसी कराने के लिये मेहनत कर रहे पाकिस्तान क्रिकेट को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पीसीबी की ओर से जारी की गई प्रेस रिलीज के अनुसार क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने अगले साल मार्च से अप्रैल 2022 के बीच पाकिस्तान का दौरा करने के लिये हामी भर दी है। यह पहली बार होगा जब ऑस्ट्रेलिया की टीम 24 सालों में (1998 के बाद) तीनों प्रारूप की सीरीज खेलने के लिये पाकिस्तान का दौरा करेगी। इस दौरे पर पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच 3 मैचों की की टेस्ट सीरीज, 3 मैचों की वनडे सीरीज और एक टी20 मैच का आयोजन किया जायेगा।

और पढ़ें: WC से बाहर होने पर दिया टॉस का बहाना तो भड़क उठे हरभजन सिंह, भारतीय बॉलिंग कोच की जमकर लगाई क्लास

पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जाने वाली टेस्ट सीरीज आईसीसी की विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप का हिस्सा बनेंगे तो वहीं पर वनडे सीरीज आईसीसी के 13 सदस्यीय पुरुष विश्वकप सुपर लीग का हिस्सा बनेंगे, जिसमें मेजबान टीम के अलावा टॉप पर काबिज 7 टीमों को 2023 में खेले जाने वाले टूर्नामेंट के सुपर 10 में सीधे जगह मिल जायेगी।

और पढ़ें: T20 WC से बाहर होने पर पाकिस्तानी फैन्स उड़ा रहे विराट सेना का मजाक, वसीम जाफर ने दिया करारा जवाब

जानें कैसा है पाकिस्तान-ऑस्ट्रेलिया का शेड्यूल

जानें कैसा है पाकिस्तान-ऑस्ट्रेलिया का शेड्यूल

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने इस दौरे का ऐलान करते हुए शेड्यूल और आयोजन स्थल की भी जानकारी दी है, जिसके अनुसार पहला टेस्ट मैच कराची (3-7 मार्च), दूसरा टेस्ट मैच रावलपिंडी (12-16 मार्च) और आखिरी टेस्ट मैच लाहौर (21-25 मार्च) में खेला जायेगा, वहीं सफेद गेंद से खेले जाने वाले 3 वनडे और एक टी20 मैच का आयोजन लाहौर (29 मार्च से 5 अप्रैल) में ही किया जायेगा।

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन रमीज राजा ने इस सीरीज का ऐलान करते हुए कहा,'मुझे ऑस्ट्रेलिया का पाकिस्तान में स्वागत करते हुए काफी खुशी हो रही है। ऑस्ट्रेलिया के साथ पाकिस्तान 3 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलने वाला है इस खबर का ऐलान करते हुए निजी तौर पर मुझे इतनी खुशी हो रही है कि मैं उसे शब्दों में बयां नहीं कर सकता। ऑस्ट्रेलिया दुनिया की सबसे मजबूत टीमों में से एक है और 24 सालों में पहली बार वह हमारे घर में खेलने के लिये आ रहे हैं। फैन्स के लिये यह काफी मजेदार नजारा होगा तो वहीं पर ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर्स के लिये हमारे ऐतिहासिक मैदानों पर खेलने का अनुभव लेने का बेहतरीन मौका होगा।'

सुरक्षा हालात का जायजा करने पहुंचेगी क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया

सुरक्षा हालात का जायजा करने पहुंचेगी क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया

वहीं पर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के सीईओ निक हॉक्ले ने कहा,' क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया अगले साल पाकिस्तान का दौरा करने को लेकर काफी उत्साहित है और यह हमारी टीम के लिये काफी जबरदस्त साबित होने वाली होगी। यूएई में खेले जा रहे आईसीसी टी20 विश्वकप में पाकिस्तान की टीम जिस तरह का प्रदर्शन कर रही है उससे साफ है कि पाकिस्तान की टीम बहुत ही प्रतिभाशाली और मजबूत विरोधी साबित होगी।'

गौरतलब है कि जल्द ही क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया का एक दल पाकिस्तान का दौरा कर पीसीबी के साथ सुरक्षा संबंधी मामलों का जायजा लेगा और इस दौरान टीम ऑपरेशन्स, लॉजिस्टिक्स, सुरक्षा और कोविड-19 से जुड़े प्रोटोकॉल को भी तय करेगा।

24 सालों में पहली बार पाकिस्तान दौरे पर जायेगी ऑस्ट्रेलिया

24 सालों में पहली बार पाकिस्तान दौरे पर जायेगी ऑस्ट्रेलिया

आपको बता दें कि ऑस्ट्रेलिया की टीम ने आखिरी बार पाकिस्तान का दौरान 1998-99 में किया था जहां पर मार्क टेलर की कप्तानी में कंगारू टीम ने 1-0 से सीरीज में जीत हासिल की थी। यह 1959-60 के बाद कंगारू टीम को पाकिस्तान के घर में मिली पहली जीत थी।

ऑस्ट्रेलिया की टीम ने पाकिस्तान को उसके घर में 1959-60 में पहली बार हराया था जब रिची बेनॉड की टीम ने फजल महमूद की कप्तानी वाली पाकिस्तान की टीम को 2-0 से मात दी थी। इसके बाद पाकिस्तान ने 1964-65 (ड्रॉ 0-0), 1979-80 (जीता 1-0), 1982-83 (जीता 3-0), 1988-89 (जीता 1-0) और 1994-95 (जीता 1-0) में टेस्ट सीरीज की मेजबानी की और लगातार अजेय रहा। पाकिस्तान की टीम ने पिछली 4 सीरीज में ऑस्ट्रेलिया की मेजबानी न्यूट्रल वेन्यू पर की है जिसमें 2002-2003 में खेली गई सीरीज का आयोजन कोलंबो और शारजाह के मैदान पर हुआ था, इसमें पाकिस्तान को 3-0 से मात मिली थी, वहीं 2010 में सीरीज का आयोजन इंग्लैंड में हुआ, जहां पर सीरीज 1-1 से ड्रॉ रही, 2014-15 और 2018-19 की सीरीज का आयोजन यूएई में किया गया और पाकिस्तान ने दोनों बार जीत हासिल की।

Story first published: Monday, November 8, 2021, 16:36 [IST]
Other articles published on Nov 8, 2021
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+