Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

नहीं रहा IPL में दिल्ली के लिये खेल चुका लेग स्पिनर, कोरोना वायरस ने ली जान

नई दिल्ली। भारत में जारी कोरोना वायरस की दूसरी लहर के चलते हर रोज 3 लाख से ज्यादा नये संक्रमण के केस और हजारों लोगों की मौत हो रही है। इतना ही नहीं इस महामारी के चलते भारतीय हेल्थ केयर सिस्टम पूरी तरह से चरमरा गया है और जरूरतमंदों के लिये जरूरी दवाइयों और ऑक्सीजन की कमी से देश को जूझना पड़ रहा है। इस महामारी ने पिछले कुछ दिनों में खेल जगत के कई दिग्गज और उनके चहेते लोगों को अपनी चपेट में लेने का काम किया है। अब इस फेहरिस्त में एक अन्य भारतीय क्रिकेटर का नाम जुड़ गया है।

राजस्थान क्रिकेट टीम के लिये रणजी स्तर पर खेल चुके लेग स्पिनर विवेक यादव का कोरोना वायरस के चलते महज 36 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। विवेक यादव ने साल 2010-11 के सेशन में खेले गये रणजी ट्रॉफी फाइनल में राजस्थान की टीम के लिये शानदार प्रदर्शन करते हुए 4 विकेट हासिल किये थे जिसके चलते राजस्थान की टीम ने बड़ौदा के खिलाफ जीत हासिल कर रणजी ट्रॉफी का खिताब जीता था।

और पढ़ें: अगर ड्रॉ पर खत्म होता है WTC फाइनल तो जानें कौन बनेगा विश्व टेस्ट चैम्पियन, भारत या न्यूजीलैंड

इसी सीजन विवेक यादव ने दिल्ली में रेलवे के खिलाफ खेले गये मैच में भी शानदार प्रदर्शन किया था और 134 रन देकर 6 विकेट हासिल कर टीम को फाइनल में पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई थी। रिपोर्टस की मानें तो विवेक यादव पिछले कुछ सालों से लीवर कैंसर की समस्या से जूझ रहे थे, हालांकि कोरोना वायरस की महामारी ने उनकी जान लेने का काम किया।

विवेक यादव की अचानक मौत की खबर से खेल जगत में मातम छाया हुआ है। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज और कॉमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने विवेक यादव के मौत पर दुख जताते हुए अपनी संवेदना व्यक्त की है।

अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर उन्होंने लिखा,'राजस्थान के रणजी प्लेयर और मेरे करीबी दोस्त अब इस दुनिया को छोड़कर चले गये हैं। उनके परिवार और चाहने वालों के प्रति मेरी संवेदनायें। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे। ओम शांति ओम।'

और पढ़ें: IPL 2021 का बीच में ही खत्म हो जाना टीम इंडिया के लिए होगा फायदेमंद, जानें कैसे

गौरतलब है कि विवेक यादव आईपीएल में भी शिरकत कर चुके हैं और साल 2012 में दिल्ली डेयरडेविल्स (अब दिल्ली कैपिटल्स) की टीम का हिस्सा रह चुके हैं। हालांकि इस सीजन उन्हें टीम की ओर से एक भी मैच खेल पाने का मौका नहीं मिला था लेकिन उन्होंने दिल्ली डेयरडेविल्स के खेमे के साथ कई अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ियों के साथ ड्रेसिंग रूम शेयर करने का अनुभव प्राप्त किया।

आपको बता दें कि विवेक यादव ने अपने करियर के दौरान राजस्थान की टीम की ओर से 18 फर्स्ट क्लास, 8 लिस्ट ए और 4 टी20 मैच खेलने का काम किया है। विवेक यादव मूल रूप से रोहतक के रहने वाले थे लिये उन्होंने अपना सारा घरेलू क्रिकेट राजस्थान के लिये खेला। इतना ही नहीं विवके यादव ने जयपुर में अपनी क्रिकेट अकादमी शुरू की जिसमें ट्रेनिंग लेकर आकाश सिंह जैसे युवा टैलेंटेड खिलाड़ी भारत की अंडर 19 टीम और आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के लिये शानदार प्रदर्शन करते नजर आते हैं।

Story first published: Thursday, May 6, 2021, 16:33 [IST]
Other articles published on May 6, 2021
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+