Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

क्या विलियमसन को न्यूजीलैंड की कप्तानी से हटाने की हो रही है साजिश, कोच ने किया खुलासा

नई दिल्ली। दुनिया भर में फैली महामारी कोरोना वायरस के बीच पिछले 4 महीनों से क्रिकेट ठप्प पड़ा है, हालांकि इंग्लैंड में चल रही सीरीज के बीच एक बार फिर से हलचल शुरू हो चुकी है। इस बीच न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के कप्तान केन विलियमसन को लेकर लगातार एक खबर सामने आ रही है कि न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड उन्हें टेस्ट कप्तानी से हटाना चाह रहा है।

पिछले काफी समय से केन विलियमसन की कप्तानी को लेकर चर्चा बनी हुई है अब इसको लेकर कोच गैरी स्टीड ने भी अपनी राय रखी है और उन सभी अफवाहों को विराम दिया है जिसमें यह कहा जा रहा है कि न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड केन विलियम्सन से टेस्ट कप्तानी ले सकता है।

और पढ़ें: जब गैरी कर्स्टन के चलते धोनी ने कैंसिल कर दिया था यह बड़ा दौरा, कारण जानकर रह जायेंगे हैरान

लेकिन अब इस मामले को लेकर न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के कोच गैरी स्टीड ने अपनी प्रतिक्रिया दी है जिसमें उन्होंने इस बात को पूरी तरह से गलत बताया जिसमें कहा जा रहा है कि केन विलियम्सन को टेस्ट कप्तानी से हटाया जा रहा है।

उन्होंने कहा,'इसमें कोई सच्चाई नहीं है...निश्चित तौर पर मेरे लिए चौंकाने वाली है। इस तरह की किसी भी चीज को लेकर कोई बात नहीं हुई है। इस समय केन पर हमारी नजरें हैं। वही वो खिलाड़ी है जिसका हम समर्थन कर रहे हैं वो टीम के लिए शानदार नेतृत्वकर्ता रहे हैं और मुझे यकिन है कि भविष्य में भी रहेगा। मुझे लगता है कि वो काफी अच्छे हैं। मुझे लगता है कि वो मजबूत हैं। मैं खिलाड़ी के रूप में उन्हें पसंद करता हूं। वो सिद्धांतों पर काम करने वाले व्यक्ति हैं और वो टीम में काफी कुछ लेकर आते हैं। मुझे लगता है कि संभवतः अलग-अलग समय पर टीम के प्रत्येक सदस्य के साथ मेरी सोच को लेकर अंतर रहा है। इसका कारण हालांकि ये है कि मैं इंसान हूं और वो भी इंसान हैं।'

और पढ़ें: कभी कहलाता था भारत का दूसरा सुनील गावस्कर, लेकिन 37 मैच में खत्म हो गया करियर

गौरतलब है कि न्यूजीलैंड को पिछले साल ऑस्ट्रेलिया दौरे पर टेस्ट सीरीज में बुरी तरह से हार का सामना करना पड़ा था जिसके बाद से लगातार उन्हे कप्तानी से हटाने की मांग की जा रही है। फैन्स का मानना है कि विलियमसन को कप्तानी से हटाकर टॉम लाथम को टीम की कमान दे देनी चाहिये।

वहीं पिछले साल विश्व कप फाइनल में मिली हार को लेकर कोच गैरी स्टीड ने कहा,'मुझे लगता है कि समय-समय पर थोड़ी पीड़ा महसूस होती है। मेरा मानना है कि शायद न्यूजीलैंड के हर प्रशंसक के साथ ही ऐसा है। कोई कड़वाहट नहीं है। मैच से पहले हमें नियम नहीं पता था। मैं सोचता हूं कि मुझे लगता है कि प्रत्येक की इसे लेकर अलग-अलग भावना है। मेरे लिए ये थोड़ा स्तब्ध करने वाला है लेकिन हम पूरे टूर्नामेंट में जिस तरह खेले उस पर गर्व है।'

Story first published: Thursday, July 16, 2020, 14:55 [IST]
Other articles published on Jul 16, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+