एलन डोनाल्ड को याद आया कोहली का वो बयान, जिसने बदली भारतीय टेस्ट टीम की तस्वीर

नई दिल्ली। भारत के साउथ अफ्रीका दौरे की शुरुआत सेंचुरियन में बॉक्सिंग डे टेस्ट से होगी। भारत के लिए यह सीरीज बेहद खास रहने वाली है। देखना है कि भारत 29 साल से साउथ अफ्रीका में पड़ा सीरीज जीतने का सूखा खत्म करेगा या नहीं। हालांकि साउथ अफ्रीका के पूर्व सर्वश्रेष्ठ तेज गेंदबाजों में से एक एलन डोनाल्ड को लगता है कि इस बार भारतीय टीम इतिहास रच सकती है। डोनाल्ड को कोहली का वो बयान भी याद आया जो साल 2018 में आया था। उस समय भारत ने साउथ अफ्रीका का दाैरा किया था, जहां टेस्ट सीरीज हार गया था।

यह भी पढ़ें- दुनिया के टाॅप-5 गेंदबाज, जिन्होंने इस साल ODI में लिए सर्वाधिक विकेट

डोनाल्ड अविश्वसनीय मुकाबलों की उम्मीद

डोनाल्ड अविश्वसनीय मुकाबलों की उम्मीद

हालांकि भारत ने अगली टेस्ट सीरीज जीती जब साउथ अफ्रीका ने 2019 में भारत का दाैरा किया था। भारतीय टीम फिलहाल जिस फॉर्म में है। डोनाल्ड ने भारत को एक क्वालिटी से भरी टीम कहा और उम्मीद है कि दोनों टीमों के बीच मुकाबला अविश्वसनीय होगा। क्रिकेट.को.जा. ने डोनाल्ड के हवाले से कहा, "इसमें कोई संदेह नहीं है कि यह विश्व खेल की एक प्रमुख सीरीज है और हम गर्मियों में एक अविश्वसनीय मुकाबलों की उम्मीद कर सकते हैं।"

कही ये बात

कही ये बात

साउथ अफ्रीका के खिलाफ 2018 में दाैरे पर पिछली सीरीज हारने के बाद कोहली ने कहा था कि महान टीम वही होती है जो घर से दूर सीरीज जीतती है। डोनाल्ड ने उल्लेख किया कि कोहली के इस बयान ने भारत को एक क्वालिटी से भरपूर टीम बना दिया है जिसने ऑस्ट्रेलिया में सीरीज जीती और विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल में पहुंची। डोनाल्ड ने कहा, "कुछ साल पहले कोहली की टिप्पणी थी कि यदि आप घर से दूर नहीं जीतते हैं तो आपको कभी भी एक महान पक्ष के रूप में साबित नहीं हो सकते और वह कुछ ऐसा है जिसके लिए उन्होंने वास्तव में काम किया है। आपने उन्हें ऑस्ट्रेलिया में जीतते हुए देखा और डब्ल्यूटीसी (वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप) के फाइनल में भी पहुंचे। यह एक गुणवत्ता वाली भारतीय टीम है जो यहां है। मैं अब सीरीज देखने के लिए उत्सुक हूं।" गाैर हो कि डोनाल्ड ने यूट्यूब चैनल क्रिकेट लाइफ स्टोरीज पर एक वीडियो में कहा था कि कोहली ने 2015 में भारत के प्रभुत्व की कल्पना की थी। डोनाल्ड ने कहा था, "मुझे 2015 में कोहली द्वारा कही वो बातें याद हैं जब उन्होंने मुझसे कहा था कि भारत दुनिया की नंबर 1 टेस्ट टीम बन जाएगा और वह गलत नहीं था।"

कोहली को सीरीज जीतने की उम्मीद

कोहली को सीरीज जीतने की उम्मीद

वहीं इस दौरे पर जाने से पहले मीडिया से बातचीत करते हुए कोहली ने कहा कि साउथ अफ्रीका के खिलाफ हार से भारतीय टीम के लिए एक नए युग की शुरुआत हुई। टीम ने उस सीरीज में की गई गलतियों से सीखा और विदेशी परिस्थितियों में अच्छा क्रिकेट खेलने के लिए कई सुधार किए। कोहली ने कहा, "पिछली बार साउथ अफ्रीका दाैरे पर वास्तव में एक टीम के रूप में विश्वास हासिल कर सके कि हम विदेशों में सीरीज जीत सकते हैं।" कोहली ने कहा, "हमने इसी विश्वास को इंग्लैंड में अच्छी तरह से बनाए रखा और ऑस्ट्रेलिया में भी इसी सोच के साथ काम किया था।''

भारत और साउथ अफ्रीका की टीम टेस्ट क्रिकेट में अबतक 39 बार आमने-सामने हो चुकी हैं। पलड़ा लगभग एक बराबर रहा है क्योंकि भारत ने 14 मुकाबलों में विजय हासिल की है तो साउथ अफ्रीका ने भारत के खिलाफ 15 मैचों में सफलता हासिल की है। इसके अलावा दोनों टीमों के बीच 10 मुकाबले ड्रा पर समाप्त हुए हैं।

Story first published: Thursday, December 23, 2021, 16:36 [IST]
Other articles published on Dec 23, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+