For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

Tokyo 2020: ओलंपिक के इतिहास में ऐसा करने वाली पहली भारतीय एथलीट बनी मीराबाई चानू, नाम किया बड़ा रिकॉर्ड

Tokyo olympics
Photo Credit: PTI
Tokyo Olympics: Mirabai Chanu won India's first medal at the Tokyo Olympics | वनइंडिया हिंदी

नई दिल्ली। जापान की राजधानी टोक्यो में ओलंपिक खेलों के पहले संस्करण का आगाज हो गया है और ओलंपिक के पहले दिन ही पदक तालिका में भारत का भी खाता खुल गया है। ओलंपिक में भारतीय दल के लिये महिला वेटलिफ्टर मीराबाई चानू ने इतिहास रचते हुए 49 किग्रा भारवर्ग में पहला पदक दिलाया है। 1896 से शुरू हुए ओलंपिक के इतिहास में पहली बार हुआ है कि भारतीय टीम ने खेलों के महाकुंभ के पहले दिन ही पदक जीतने का कारनामा किया है। मीराबाई चानू भारत के लिये यह कारनामा करने वाली पहली एथलीट और महिला वेटलिफ्टर बनी है। इसके साथ ही मीराबाई चानू ने ओलंपिक के इतिहास में भारत के लिये वेटलिफ्टिंग में दूसरा पदक जीता है और 21 सालों के सूखे को मिटाया है।

मीराबाई चानू ने ओलंपिक के फाइनल मैच में कुल (202) किग्रा का भार उठाकर सिल्वर मेडल अपने नाम किया जबकि चीन की झिहुई हू ने 210 किग्रा का भार उठाकर गोल्ड मेडल हासिल किया। झिहुई ने इसके साथ ही ओलंपिक में 49 किग्रा भारवर्ग में नया रिकॉर्ड भी बनाया। वहीं पर इंडोनेशिया की विंडी कांतिका ऐशा ने 196 किग्रा का भार उठाकर ब्रॉन्ज मेडल जीता।

और पढ़ें: Tokyo 2020: जानें कौन हैं इस ओलंपिक में खेलने वाले सबसे युवा और उम्रदराज खिलाड़ी, नाम करेंगे यह बड़ा रिकॉर्ड

मीराबाई चानू से पहले भारत के लिये ओलंपिक में कर्णम मल्लेश्वरी ने वेटलिफ्टिंग में पदक जीता था। मल्लेश्वर ने साल 2000 के ओलंपिक खेलों में 69 किग्रा भारवर्ग में ब्रॉन्ज मेडल जीतकर भारत के लिये महिला वेटलिफ्टिंग एरेना के दरवाजे खोले थे। चानू ने अपने पहले 2 मौकों में 110 और 115 किग्रा का भार उठाया, हालांकि आखिरी मौके पर वो 89 किग्रा का भार उठाने में नाकाम रही जिसके चलते वह 2000 के सिडनी ओलंपिक्स में कर्णम मल्लेश्वरी से बेहतर प्रदर्शन करने में कामयाब रही और देश के लिये सिल्वर हासिल किया।

मीराबाई चानू ने इसके साथ ही अपने 2016 के ओलंपिक खेलों की नाकामी का दाग भी धो दिया जिसमें वह एक भी बार निर्धारित वजन उठा पाने में नाकाम रही थी। मीराबाई चानू के पदक जीतने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करते हुए बधाई दी और कहा कि ओलंपिक में देश के लिये इससे बेहतर शुरुआत नहीं हो सकती थी।

और पढ़ें: Tokyo 2020: ओलंपिक से वापस लौटने वाले हर खिलाड़ी से मिलेंगे पीएम मोदी

वहीं पर पदक जीतने के बाद मीराबाई चानू ने सभी का धन्यवाद देते हुए कहा कि मेरे लिये यह सपने के साकार होने जैसा है। मैं अपने इस मेडल को देश और उसके करोड़ों लोगों को समर्पित करती हूं जिन्होंने मेरी इस यात्रा में अपनी प्रार्थना से मेरा साथ दिया। इसके साथ ही मीराबाई चानू ने स्पोर्टस अथॉरिटी ऑफ इंडिया, खेल मंत्रालय, आईए ओर वेटलिफ्टलिंग से जु़ड़े सभी संस्थानों को भी धन्यवाद कहा।

Story first published: Saturday, July 24, 2021, 15:20 [IST]
Other articles published on Jul 24, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+