For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

Tokyo 2020: सुरिथा मुखर्जी की विजयी शुरुआत, ओलंपिक में पदक की उम्मीदें बरकरार

Tokyo olympics
Photo Credit: PTI

नई दिल्ली। जापान की राजधानी टोक्यो में आयोजित किये जा रहे ओलंपिक खेलों के पहले दिन भारतीय टेबल टेनिस स्टार सुरिथा मुखर्जी ने विजयी शुरुआत की है। शनिवार को टोक्यो मेट्रोपॉलिटियन जिम में खेले गये टेबल टेनिस के महिला सिंगल्स के पहले मैच में सुरिथा मुखर्जी ने जीत हासिल कर दूसरे दौर में जगह बना ली है और मनिका बत्रा के बाद महिला सिंग्लस में भारत के लिये विजयी आगाज करने वाली दूसरी खिलाड़ी बनी। सुरिथा ने इस मैच में स्वीडन की लिंडा बर्गस्ट्रोम को अपने ओपनिंग मैच में 5-11, 11-9, 11-1, 11-9, 11-3, 11-9, 11-5 की स्कोरलाइन से हराया।

ओलंपिक गेम्स के पहले दिन खेले गये इस ओपनिंग मैच में सुरिथा मुखर्जी की शुरुआत कुछ खास नहीं रही और पहले सेट में उन्हें 5-11 से हार का सामना करना पड़ा, हालांकि दूसरे राउंड में सुरिथा ने शानदार वापसी करते हुए 11-9 से जीत हासिल कर स्कोर लाइन को 1-1 से बराबर कर लिया। हालांकि इसके बाद सुरिथा की स्वीडन प्रतिद्वंदी ने अगले दो सेट में जीत हासिल कर भारतीय स्टार पर दबाव बढ़ा दिया।

और पढ़ें: Tokyo 2020: ओलंपिक के इतिहास में ऐसा करने वाली पहली भारतीय एथलीट बनी मीराबाई चानू, नाम किया बड़ा रिकॉर्ड

सुरिथा मुखर्जी ने 3-1 से पिछड़ने के बाद हार नहीं मानी और पांचवे और छठे सेट में 11-3, 11-9 की जीत के साथ एक बार फिर से स्कोर लाइन को बराबर कर लिया। सुरिथा ने आखिरी राउंड में पहुंचने के साथ ही अपनी जीत की उम्मीद को बरकरार रखा और फाइनल राउंड में मुखर्जी अपना संयम बरकरार रखने में कामयाब रही और 7वां राउंड जीतकर अपना ओपनिंग मैच जीता।

इससे पहले भारत की मनिका बत्रा ने ब्रिटेन की टिन-टिन हो को महिला सिंगल्स के मुकाबले में हराकर दूसरे राउंड में जगह बनाई। मनिका ने इस मैच में बिल्कुल भी समय बर्बाद नहीं किया और 30 मिनट तक चले इस खेल में टिन-टिन हो को 11-7, 11-6, 12-10, 11-9 की स्कोर लाइन से मात दी। मनिका बत्रा ने टिन टिन हो को 4-0 से हराया और पूरे मैच में उनसे परेशान नहीं हुई।

और पढ़ें: Tokyo 2020: जानें कौन हैं इस ओलंपिक में खेलने वाले सबसे युवा और उम्रदराज खिलाड़ी, नाम करेंगे यह बड़ा रिकॉर्ड

मनिका के लिये यह जीत उनकी मनोस्थिति के लिये काफी जरूरी थी क्योंकि अचंथा शरथ कमल के साथ खेले गये मिक्सड डबल मुकाबले में उन्हे चीनी ताइपे की टीम से 0-4 से हार का समाना करना पड़ा था। चीन की यून जू लिन और चेंग आई चिंग ने भारतीय जोड़ी को 24 मिनट में हराकर बाहर का रास्ता दिखाया था।

Story first published: Saturday, July 24, 2021, 16:01 [IST]
Other articles published on Jul 24, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+