For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

Tokyo 2020: खाली स्टेडियम में नहीं आयोजित की जायेगी ओपनिंग सेरेमनी, जानें कितने लोगों को मिली इजाजत

Tokyo olympics
Photo Credit: PTI
Tokyo Olympics: Only 28 Indian athletes to participate in opening ceremony | वनइंडिया हिंदी

नई दिल्ली। जापान की राजधानी टोक्यो में शुक्रवार (23 जुलाई) से खेलों के महाकुंभ का आगाज होने जा रहा है, जिसको लेकर ओलंपिक आयोजक समिति ने तैयारियां पूरी कर ली है। ओलंपिक के 32वें संस्करण की ओपनिंग सेरेमनी शुक्रवार को टोक्यो के मुख्य स्टेडियम में आयोजित की जानी है जिसको देखने के लिये हर दर्शक स्टेडियम में मौजूद होना चाहता है। हालांकि ओलंपिक की आयोजक समिति ने साफ कर दिया है कि स्टेडियम में दर्शकों को एंट्री नहीं दी जायेगी, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि खेलों के महाकुंभ की ओपनिंग सेरेमनी खाली स्टेडियम में की जायेगी।

आयोजक समिति के एक सदस्य ने ओपनिंग सेरेमनी के बारे में बात करते हुए साफ किया है कि टोक्यो ओलंपिक्स के मुख्य स्टेडियम में होने वाले इस समारोह में करीब 950 लोग स्टेडियम के अंदर मौजूद होंगे, जिसमें सभी अधिकारी और पत्रकार शामिल होंगे। इनके साथ ही स्टेडियम में कार्यक्रम के दौरान अपनी कला का प्रदर्शन करने आये ग्रुप और खेलों का हिस्सा बनने वाले खिलाड़ी भी शामिल होंगे।

और पढ़ें: IND vs SL: बोर्ड के साथ तकरार पड़ी भारी, EMI नहीं चुका पा रहे हैं श्रीलंकाई खिलाड़ी

उल्लेखनीय है कि शुक्रवार से शुरू होने वाले टोक्यो 2020 गेम्स का आयोजन कोरोना महामारी के बीच काफी सख्त परिस्थितियों में किया जा रहा है जिसमें खिलाड़ियों को इस वायरस के बचाने के लिये सख्त क्वारंटीन का नियम भी शामिल है। हालांकि इसके बावजूद खेलों का हिस्सा बनने वाले कुछ एथलीट इस वायरस का शिकार हो गये हैं।

गुरुवार को आयोजकों ने इस मामले पर जानकारी देते हुए कहा कि ओलंपिक विलेज में रह रहे दो एथलीट कोरोना संक्रमण का शिकार हो गये हैं। आयोजकों ने बताया कि अब कुल 11 नये मामले सामने आये हैं, जिसके चलते ओलंपिक में भाग लेने वाले कुल संक्रमित सदस्यों की संख्या 86 हो गई है।

और पढ़ें: IND vs SL: कोलंबो में जीत के बाद सूर्यकुमार-हार्दिक ने सजाई महफिल, खिलाड़ियों का सिंगिंग वीडियो हुआ वायरल

आयोजकों ने कहा कि इस महामारी से पूरी तरह से निजात पाना नामुमकिन है इस वजह से हम किसी भी नये मामले की जल्द से जल्द पहचान कर उसे अलग कर रहे हैं। इससे पहले टोक्यो गेम्स के आयोजक समिति के निदेशक को ओपनिंग समारोह से पहले बर्खास्त कर दिया। केनटारो कोबायाशी का एक 3 दशक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ जिसमें वह होलोकॉस्ट का मजाक उड़ाते नजर आ रहे थे, जिसके बाद गुरुवार को उन्हें आयोजक समिति के निदेशक पद से निकाल दिया गया।

Story first published: Thursday, July 22, 2021, 15:24 [IST]
Other articles published on Jul 22, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+