Tokyo 2020: नौकायान के सेमीफाइनल में जगह बनाने मे नाकाम रही भारतीय टीम, 5वें पायदान पर किया खत्म
नई दिल्ली। जापान की राजधानी टोक्यो में खेलोंं का महाकुंभ शुरू हो गया है। शनिवार को शुरू हुए इन खेलों में भारतीय दल ने शानदार तरीके से आगाज किया और वेटलिफ्टिंग में मीराबाई चानू के सिल्वर मेडल के साथ अपने कैंपेन का आगाज किया। इस दौरान भारतीय टीम के कई खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खेलों के अगले दौर में जगह बनाई तो वहीं पर कुछ खिलाड़ियों का ओलंपिक का सफर पहले दिन ही समाप्त हो गया। टोक्यो में खेले जा रहे ओलंपिक खेलों में जिन खिलाड़ियों का सफर पहले दिन ही समाप्त हो गया उसमें भारत की नौकायान टीम का नाम भी शुमार है।
पुरुषों के लाइटवेट डबल स्कल्स रोविंग में भारतीय टीम के नाविक अर्जुन लाल जाट और अरविंद सिंह की टीम रोविंग के सेमीफाइनल मैच में जगह बना पाने में नाकाम रही। सी फॉरेस्ट वाटरवे पर खेले गये इस मुकाबले में भारतीय जोड़ी ने 3 अन्य टीमों के साथ रेपचेज में क्वालिफाई कर लिया। भारतीय जोड़ी ने 6:40.33 की समय सीमा के दौरान यह रेस फिनिश की।
इस रेस में अर्जुन टीम के बॉवर की भूमिका निभा रहे थे तो वहीं पर अरविंद ने स्ट्रोकिंग के जिम्मेदारी संभाली हुई थी। रेपचेज मुकाबले में पहले 1500 मीटर तक यह भारतीय जोड़ी सबसे आखिरी स्थान पर रही हालांकि फाइनल हीट में उरुग्वे की टीम को पीछे छोड़कर 5वें स्थान पर खत्म किया। आयरलैंड की टीम ने इस मुकाबले में 6:23.74 के समय में खत्म कर पहले स्थान पर खत्म किया तो वहीं पर चेक रिपब्लिक की टीम ने 6:28.10 के समय में खत्म कर दूसरे स्थान पर फिनिश किया।
इसके साथ ही दोनों टीमें सेमीफाइनल मुकाबले के लिये क्वालिफाई कर गई हैं। इससे पहले क्यूबा कि मिलेना वनेगा कैंसियो और हांगकांग की उंग विनि यान विंग ने महिला सिंगल स्क्लस के क्वार्टरफाइनल में जगह बनाने वाली इकलौती महिला खिलाड़ी बनी थी। वहीं पर क्वंटिन एंटोनेल और इराक के मोहम्मद अल खाफाजी ने मुरुषों के पहले रेपचेज मुकाबले में अपनी जगह बनाई है।
और पढ़ें: IND vs SL: वीरेंदर सहवाग ने खोला राज, बताया- क्यों भारतीय टीम से बाहर होंगे मनीष पांडे
आपको बता दें कि भारतीय बॉक्सर विकास कृष्णन, आर्चरी में भारतीय मिक्सड टीम, टेबल टेनिस में भारत की मिक्सड टीम और जूडो में भी भारतीय खिलाड़ी सुशीला का सफर पहले दिन ही समाप्त हो गया है। ऐसे में ओलंपिक खेलों के दूसरे दिन भारतीय खिलाड़ी अन्य मुकाबलों में एक बार फिर से जीत की दावेदारी पेश करते हुए भारत के पदकों की संख्या को बढ़ाने के लिये उतरेंगे।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications