नई दिल्ली। जापान में जारी टोक्यो ओलंपिक 2020 में दुनिया भर के दिग्गज खिलाड़ी अपने-अपने देश के लिये पदक जीतने की उम्मीद से पहुंचे हैं। इस दौरान कुछ खिलाड़ी इतिहास रच रहे हैं तो कुछ के हाथ निराशा लग रही है लेकिन एक बात सभी मैचों में देखने को मिल रही है वो यह है कि हर खिलाड़ी पदक की उम्मीद में अपना 100 प्रतिशत दे रहा है। इस बीच ओलंपिक से जुड़े मुकाबलों की कई वीडियो भी सोशल मीडिया पर देखने को मिल रही है लेकिन हाल ही में वायरल हुए एक वीडियो ने न सिर्फ लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा बल्कि गुस्से से भी भर दिया।
दरअसल सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें मुकाबला शुरू होने से पहले कोच अपनी महिला एथलीट के गाल पर चांटे जड़ता नजर आ रहा है। यह वीडियो जर्मनी की जूडो प्लेयर मार्टिना ट्रैजडोस और उनके कोच का है जिसमें हंगरी की सोज्फी ओजबस के साथ मैच से पहले यह घटना हुई है।
और पढ़ें: Tokyo 2020: गोल्ड मेडल जीतने के बाद एथलीट ने किया खुलासा, मैच के बीच कंडोम के इस्तेमाल से जीता पदक
इस वीडियो में एरिना में एंटर करने से पहले कोच ने मार्टिना को रोका और उन्हें झकझोड़ते हुए उनके गाल पर 2 चांटे जड़ दिये। जैसे ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ लोगों ने बिना कुछ सोचे-समझे कोच का महिला एथलीट को थप्पड़ मारने की घटना की आलोचना शुरू कर दी और इस तरीके की कोचिंग पर सवाल उठाते हुए हैरानी जताई।
हालांकि जब यह घटना तूल पकड़ने लगी तो जूडो खिलाड़ी मार्टिना ने सोशल मीडिया पर आकर पूरे मामले पर सफाई पेश की। मार्टिना ने साफ किया कि वीडियो में जो आपको नजर आ रहा है वह हमारे देश की परंपरा है जिसमें एथलीट को अपने मैच से पहले पूरी तरह से चौंकन्ना करने के लिये ऐसा किया जाता है। इसमें न तो कोच की कोई गलती है और न ही यह उनकी कोचिंग का कोई तानाशाही अंदाज है। यह हमारे देश का रिवाज है।
और पढ़ें: Tokyo 2020: क्वार्टरफाइनल में पहुंची भारतीय हॉकी टीम, जापान को 5-2 से हराया
गौरतलब है कि सोशल मीडिया पर यह वीडियो बहुत तेजी से वायरल हुआ है जिसे ऑकलैंड के दिग्गज न्यूज प्रेजेंटर एंड्रयू गौर्डी ने शेयर करते हुए लिखा कि कुछ इसी तरह की कोचिंग की दरकार मुझे हर सोमवार सुबह 7 बजे होती है।
This is the coaching I need on Mondays, around 7am #Tokyo2020 pic.twitter.com/b9BeLUfus4
— Andrew Gourdie (@AndrewGourdie) July 27, 2021