For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

Tokyo 2020: मास्क फाड़ा-चीखे चिल्लाये, ओलंपिक मे गोल्ड जीतने पर कोच ने मनाया ऐसा जश्न के वायरल हुआ वीडियो

Tokyo olympics
Photo Credit: Twitter/ Tokyo 2020

नई दिल्ली। खेलों के महाकुंभ ओलंपिक्स में जीत हासिल करना किसी भी खिलाड़ी या उसके साथ आये कोच के लिये ऐसा सपना है जिसके साकार होने पर अपने होशो हवास में रहना थोड़ा मुश्किल हो जाता है। दुनिया भर के खेलों के लिये ओलंपिक में पदक जीतना सबसे बड़ा लक्ष्य होता है, भले ही आपके पास दुनिया भर के तमाम टूर्नामेंट के पदक हों लेकिन जब आप सारी दुनिया के बेस्ट खिलाड़ियों के बीच प्रतिस्पर्धा कर पदक हासिल करते हैं तो उस अहसास को बयां कर पाना आसान नहीं होता है। जापान में खेले जा रहे ओलंपिक खेलों के दौरान भी कुछ ऐसा ही देखने को मिल रहा है।

दर्शकों की गैर मौजूदगी में पहली बार आयोजित किये जा रहे इन खेलों में किसी भी खिलाड़ी के लिये उसके साथ आये सपोर्टिंग स्टाफ और कोच ही सबसे बड़े फैन हैं। सोमवार को ऑस्ट्रेलियाई स्विमर एरियार्ने टिटमस ने महिलाओं की 400 मीटर फ्रीस्टाइल तैराकी के फाइनल मैच में गोल्ड जीतकर सभी को चौंका दिया। एरियार्ने ने फाइनल मैच में अमेरिका की 5 बार की ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट केटी लेडेकी को बेहद कांटे की टक्कर में हराकर गोल्ड हासिल किया।

और पढ़ें: Tokyo 2020: मीराबाई चानू ने किया बड़ा खुलासा, बताया- किस फैसले की वजह से सच हुआ पदक जीतने का सपना

हालांकि सोशल मीडिया पर उनकी इस जीत से ज्यादा उनके कोच के रिएक्शन के चर्चे हैं जिसका वीडियो दुनिया भर के फैन्स के बीच तेजी से वायरल हुआ है। टिटमस की इस जीत से उनके कोच इतने ज्यादा उत्साहित हुए कि उन्होंने अपना मास्क फाड़ डाला और कूदते फांदते इस एथलीट तक पहुंचे।

टिटमस के कोच डीन बोक्सल टोक्यो एक्वाटिक्स सेंटर में खड़े थे, जैसे ही टिटमस ने 400 मीटर की फ्रीस्टाइल में मार्क को छुआ वह खुशी से चिल्ला पड़े। उनकी आवाज पूरे एरिना में गूंज उठी। वह जोश में भर कर अपना मुक्का हवा में लहराने लगे, सामने बनी ग्लास की रेलिंग को पकड़ कर इस तरह से चिल्लाये जैसे कि उसे फाड़ देना चाहते हों। इसके बाद उन्होंने अपना मास्क फाड़कर फेंक दिया और चिल्लाते हुए नीचे जाने लगे।

और पढ़ें: Tokyo 2020: ओलंपिक से वापस लौटने वाले खिलाड़ियों को मिली खुशखबरी, स्पोर्टस मंत्रालय ने लिया बड़ा फैसला

उनका यह भावुक जश्न सोशल मीडिया पर तुरंत ही वायरल हो गया, जहां पर कुछ लोगों ने इसे सबसे बड़े फैन का रिएक्शन बताया तो वहीं पर ऑस्ट्रलिया की ओलंपिक टीम ने उनके रिएक्शन का जिफ बनाकर ट्वीट किया।

अपने कोच के रिएक्शन पर बात करते हुए टिटमस ने कहा,' मैंने उनके रिएक्शन की कुछ झलकियां देखी हैं। यही डीन हैं, वह बहुत ज्यादा जुनूनी हैं और खेल को लेकर जोश से भरे रहते हैं। मेरे हिसाब से यह गोल्ड जितना मेरा है उतना ही उनका भी है, उन्होंने इसके लिये अपना बहुत सारा पारिवारिक समय कुर्बान किया है, अपनी पत्नी, बच्चे और नौकरी, उन्होंने मेरा स्विम कोच के रूप में अपना 100 प्रतिशत दिया है, मैं उनके बिना यहां कभी भी नहीं पहुंच पाती।'

आपको बता दें कि जब टिटमस को गोल्ड मेडल दिया जा रहा था तो उस वक्त कोच डीन बोक्सल दूर खड़े हुए थे और उनकी आंखे आंसूओं से भरी हुई थी। टिटमस ने इस पर कहा कि वो भी रो रहे थे जो कि दर्शाता है कि उनमें कितनी भावनायें भरी हुई थी और यह उनके लिये कितना मायने रखता है।

Story first published: Monday, July 26, 2021, 23:46 [IST]
Other articles published on Jul 26, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+