
पुराने अंदाज के क्लासिक ऑइकन-
यही नहीं अगले ओलंपिक के लिए जो चित्रिय आरेख प्रस्तुत किए गए हैं उनके ऑइकन वही है जो पहले टोक्यो ओलपिंक 1964 में जारी हुए थे। इस तरह के पुराने क्लासिक स्टाइल के कुल 50 ऑइकन जारी किए गए हैं। इनको बनाने में दो साल का समय लगा है और ये टोक्यो ओलंपिक में होने वाली 33 खेलों को दर्शाते हैं।
ओलंपिक के सभी खेलों को दर्शाते चित्र-
दो सेटों में विकसित किए गए इन आरेखों में एक सेट फ्रेम में होगा और दूसरा सेट अनफ्रेम होगा। दूसरे सेट के चित्रों को पोस्टर्स, टिकटों और लाइसेंस उत्पादों में इस्तेमाल किया जाएगा। जबकि फ्रेम वाले चित्रों को नक्शों, गाइडबुक, आयोजन स्थलों और वेबसाइट पर इस्तेमाल किया जाएगा। ओलंपिक खेलों में इस तरह के चित्र पहली बार टोक्यो ओलंपिक 2020 में ही जारी हुए थे।
जब पर्रिकर की एक मदद ने बदलकर रख दिया था तेजस्विनी सावंत का करियर

'बुलेट' ओलंपिक टॉर्च-
जहां तक ओलंपिक टॉर्च की बात है तो इस टॉर्च का शीर्ष हिस्सा चेरी ब्लासम के आकार का है और इसमे वही तकनीक की गई है जो जापान की बुलेट ट्रेन बनाने में की जाती है। सुनहरे गुलाबी रंग की चमकदार यह टॉर्च 71 सेंटीमीटर लंबी और 1.2 किग्रा वजन की है। इसमें 2011 में भुकंप और सुनामी पीड़ितों के लिए अस्थायी मकान बनाने में इस्तेमाल किए गए एल्युमिनियम से निकले अपशिष्टों का इस्तेमाल किया गया है। ओलंपिक टॉर्च रिले फुकुशिमा से 26 मार्च 2020 को शुरू होगी, जो 10 जुलाई को टोक्यो पहुंचेगी।


Click it and Unblock the Notifications
