For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

ओलंपिक में भी चला 'विचर' का जादू, गोल्ड मेडल जीतने वाली शूटर के गले में दिखा 'जादुई लॉकेट'

टोक्यो: रूसी एथलीट विटालिना बत्सारशकिना ने टोक्यो ओलंपिक 2020 में 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता है। ये वही प्रतियोगिता है जहां पर भारत को अपनी स्टार शूटर मनु भाकर से बहुत उम्मीदें थी। यहां पदक की बाजी रूसी शूटर के हाथ लगी। उन्होंने रियो ओलंपिक में अपने रिकॉर्ड को बेहतर बनाया है, 2016 में उन्होंने रजत जीता था, जिसको टोक्यो में गोल्ड में बदल दिया।

इसमें कोई शक नहीं है कि ये विटालिना के लिए महान मील का पत्थर है, लेकिन मामला अभी समाप्त नहीं हुआ है।

'द विचर' की दीवानी गोल्ड मेडलिस्ट!

'द विचर' की दीवानी गोल्ड मेडलिस्ट!

यह गोल्ड मेडल एक ऐसी स्टोरी से जुड़ गया है जो आपको शूटिंग की तिकड़म से दूर 'विचर' की फंतासी दुनिया में ले जाएगा। अगर आप नहीं जानते कि विचर्स कौन होते हैं तो ये फंतासी जादुई दुनिया का वैसा ही फेमस कैरेक्टर है जैसे की हैरी पॉटर या अन्य सुपरहीरो वगैरह होते हैं। 'विचर' के बाल सफेद हैं, वह इंसान जैसा ही है लेकिन उसकी ताकते सुपरह्यूमन हैं। उसका काम दानवों का सफाया करना है। नेटफ्लिक्स पर इसकी सीरीज भी आ चुकी है जिसके दूसरे सीजन का इंतजार शिद्दत से चल रहा है। यह एक कमाल की सीरीज है जिसमें जादू-टोना, एक्शन, लव सब देखने को मिलता है।

Tokyo 2020: शूटिंग में फिर निराशा, 10m एयर राइफल मिक्सड इवेंट से भारत बाहर

ओलंपिक में भी चला 'विचर' का जादू-

ओलंपिक में भी चला 'विचर' का जादू-

नेटफ्लिक्स सीरीज में विचर का रोल सुपरमैन की भूमिका निभा चुके हेनरी केविल ने निभाया है। उन्होंने इस किरदार को और भी अधिक लोकप्रियता दी है।

अब रूसी शूटर विटालिना या तो विचर सीरीज की दीवानी हैं या फिर उनके लिए विचर एक लकी चार्म की तरह है। क्योंकि दोनों ही ओलंपिक के मौके पर उनके पास विचर का लॉकेट देखा जा सकता था।

रूसी शूटर विटालिना के गले तो कभी पैंट में विचर का लॉकेट-

रूसी शूटर विटालिना के गले तो कभी पैंट में विचर का लॉकेट-

यह किरदार (विचर) पोलिश लेखक आंद्रेज सपकोव्स्की द्वारा लिखित पुस्तकों 'द विचर' सीरीज से निकला है जिसका बाद में वीडियो गेम बनाया गया और यह नई लोकप्रियता को छू गया। फिर रही-सही कसर नेटफ्लिक्स ने पूरी कर दी।

एक रिपोर्ट के अनुसार, पिछले ओलंपिक में, विचर का लॉकेट विटालिना की पैंट से लटका हुआ था और शूटिंग के चश्मे पर भी विचर की कुछ झलक थी और इस बार उन्होंने इसे अपने गले में पहना था। अब सवाल यह है कि ये सब क्या है? लकी चार्म या शुद्ध फैंटेसी? आप अनुमान लगाने के लिए स्वतंत्र हैं।

विचर को खतरे से पहले आगाह कर देता है यह लॉकेट -

विचर को खतरे से पहले आगाह कर देता है यह लॉकेट -

फंतासी दुनिया में द विचर का यह लॉकेट भी जादुई शक्तियों से लैस है। जब भी कोई खतरा आसपास होता है तो यह विचर को सावधान कर देता है। उदाहरण के लिए, जब भी गेराल्ट ऑफ रिविया (विचर सीरीज का हीरो) एक राक्षस के पास होता है तो यह लॉकेट कंपन करना शुरू कर देता है, जिससे उसे खतरे के बारे में पता चलता है। वैसे तो रूसी शूटर के सामने भले ही कोई खतरा न रहा हो, लेकिन इस बार सोना हासिल करने की चुनौती जरूर थी, जिसे उन्होंने पार कर लिया। विचर जरूर इससे खुश होगा।

Story first published: Tuesday, July 27, 2021, 13:18 [IST]
Other articles published on Jul 27, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+