For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

ओलंपिक में पहली बार भारत को गोल्फ में मिल सकता है पदक, अदिति अशोक का शानदार प्रदर्शन जारी

Tokyo olympics
Photo Credit: PTI

नई दिल्ली। जापान की राजधानी टोक्यो में खेले जा रहे ओलंपिक गेम्स में गुरुवार का दिन भारतीय दल के लिहाज से काफी बेहतरीन गुजरा, जहां पर भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने जर्मनी को बेहद रोमांचक तरीके से हराकर 41 सालों बाद पहला मेडल हासिल किया तो वहीं पर कुश्ती में रवि कुमार दहिया ने भारत के लिये दूसरा सिल्वर मेडल जीता। इन सब के बीच भारत की युवा गोल्फर अदिति अशोक भी महिलाओं के गोल्फ टूर्नामेंट के दूसरे राउंड में कसुमिगासेकी कंट्री क्लब में उतरी जहां पर उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार दूसरे राउंड में दूसरे स्थान पर रहते हुए अगले दौर के लिये क्वालिफाई किया है।

अदिति अशोक ने जिस तरह से अब तक प्रदर्शन किया है उससे वो ओलंपिक के इतिहास में भारत के लिये पहली बार गोल्फ में मेडल लाती हुई नजर आ रही हैं। 23 वर्षीय अदिति अशोक ने 5 शॉट्स अंडर 66 के कार्ड में बनाये जिसमें आखिरी के 5 में से 3 हॉल बर्डी शॉट के थे। दिन के अंत तक उन्होंने 9 शॉट्स अंडर 133 (67,66) के कार्ड में लगाये।

और पढ़ें: 'हॉकी में भारत को मिला ब्रॉन्ज मेडल गोल्ड से भी ज्यादा कीमती', मनप्रीत सिंह की मां ने मनाया जीत का जश्न

उल्लेखनीय है कि अदिति अशोक टोक्यो में खेले जा रहे इन ओलंपिक गेम्स में सिर्फ एक बार ही गेंद को मंजिल तक पहुंचाने में नाकाम रही हैं और वो भी पहले मैच के 18वें होल में रहा। दूसरे राउंड का खेल खत्म होने के बाद 200वीं रैंकिंग पर काबिज अदिति ने कहा कि आखिरी 3 होल्स के दौरान मेरे पास कई सारे शॉट्स थे जिनका इस्तेमाल मैंने पूरे दिन नहीं किया था। मैंने कुछ अच्छे शॉटस लगाये जिसके चलते मुझे अच्छे प्वाइंटस मिले।

अदिति ने आगे कहा कि उनके पास एप्रोच में शॉटस को लेकर कमी नहीं थी अगर थी भी तो बहुत कम। उल्लेखनीय है कि मौजूदा समय में महिलाओं की पीजीए चैम्पियनशिप विजेता और अमेरिकी गोल्फर नेली कोर्डा ने पहले 4 शॉट्स को महज 62 कॉर्डर में खेलकर अच्छी खासी लीड बना ली और अंत में 13 अंडर 129 (67, 62) के शॉटस टॉप पर खत्म किया। भारतीय गोल्फर अदिति अशोक ने भी रियो 2016 में जिस तरह का प्रदर्शन किया था उससे बेहतर करते हुए कुछ समय तक टॉप पर भी काबिज रही।

और पढ़ें: Tokyo 2020: ओलंपिक में रवि दहिया ने जीता सिल्वर पदक तो जेल में रोने लगे सुशील कुमार, जानें क्या था कारण

गौरतलब है कि शनिवार को होने वाले फाइनल राउंड के दौरान तूफान आने की आशंका है तो ऐसे में महिला गोल्फ का यह फाइनल राउंड 54 होल्स का सीमित हो सकता है। आपको बता दें कि फिलहाल अधिकारियों ने तूफान की स्थिति को देखते हुए वेट एंड वॉच की रणनीति अपनाने का फैसला किया है और शनिवार को मौसम की स्थिति के अनुसार ही आखिरी फैसला लिया जायेगा।

इसके अलावा भारत की दीक्षा डागर भी गोल्फ में भाग ले रही हैं और फिलहाल 53वें पायदान पर काबिज हैं। गोल्फ में विजेता घोषित करने के लिये 2 राउंड का खेल बाकी है, हालांकि इसका काफी दारोमदार मौसम पर भी निर्भर करता है।

Story first published: Thursday, August 5, 2021, 23:54 [IST]
Other articles published on Aug 5, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+