For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

Tokyo 2020: बॉक्सर लवलिना के नाम पर बनें स्पोर्टस एकेडमी, BJP एमएलए ने दिया प्रस्ताव

नई दिल्ली। जापान में जारी ओलंपिक खेलों में भारत के लिये पदक जीतने वालों में एक नाम बॉक्सर लवलिना बॉर्गोहिन का भी है, जिन्होंने सेमीफाइनल में पहुंच कर देश के लिये पदक पक्का कर दिया है, हालांकि अभी कौन सा पदक आयेगा इसका फैसला होना बाकी है। इस बीच इसम में भारतीय जनता पार्टी के एक एमएलए ने लवलिना के गांव वाले जिले गोलाघाट में एक स्पोर्टस अकाडमी खोलने का प्रस्ताव दिया है जिसका नाम इस ओलंपियन के नाम पर रखा जाये। सरूपथार के एमएलए बिस्वजीत फूकन जो कि मोटोरेबल रोड से लवलिना के गांव को जोड़ने वाली सड़क के कंस्ट्रक्शन का काम देख रहे हैं, उन्होंने राज्य के प्रशासन को लेकर एक आधिकारिक प्रस्ताव भेजा है।

लवलिना ने पूर्व विश्व चैम्पियन और चीन की बॉक्सर निएन चिन चेन को 30 जुलाई को खेले गये मैच में हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई और देश के लिये कम से कम ब्रॉन्ज मेडल पक्का कर लिया है।

और पढ़ें: Tokyo 2020: ओलंपिक में इतिहास रचने पर गोपीचंद ने दी पीवी सिंधु को बधाई, जानें क्या कहा

न्यूज एजेंसी पीटीआई से बात करते हुए फूकन ने कहा,' सरुपथार में खेल को लेकर काफी प्रतिभा है, जिसमें कई सारे फुटबॉलर्स, बॉक्सर्स और उभरते एथलीट हैं। इसको देखते हुए राज्य के एडमिनिस्ट्रेशन को एक प्रस्ताव भेजा गया है कि लवलिना के गांव के पास एक स्पोर्टस अकादमी खोली जाये जिसका नाम इसी ओलंपियन पर रखा जाये, ताकि ज्यादा से ज्यादा टैलेंट को बढ़ावा दिया जा सके। हमने स्पोर्टस अकादमी को लेकर नहरबारी गांव के पास 40 बीघा सरकारी जमीन की पहचान कर ली है जो कि लवलिना के गांव से महज 2 किमी की दूरी पर है।'

गौरतलब है कि लवलिना के पिता तिकेन बोरगोहिन इस खबर को सुनकर काफी खुश हुए हैं और इस पहल के लिये बीजेपी एमएलओ को शुक्रिया कहा है। फूकन ने कहा कि भरतपुर से लवलिना के गांव तक बनने वाली 3.5 किमी लंबी सड़क पर पीडब्ल्यूडी के कर्मचारी दिन-रात काम कर रहे हैं और उनके ओवरटाइम को देखते हुए यह अगले 3-4 दिन में बनकर तैयार हो जायेगी।

और पढ़ें: Tokyo 2020: 100 मीटर रेस में गोल्ड जीतने वाले पहले इटैलियन खिलाड़ी बने मार्सेल जैकब्स, रच दिया इतिहास

आपको बता दें कि लवलिना के ओलंपिक से पदक जीत कर वापस लौटने की संभावना अगस्त के दूसरे हफ्ते तक है, ऐसे में उनके एरिया के एमएलए स्वागत में कमी नहीं छोड़ना चाहते हैं और उनके आने से पहले सड़क का काम पूरा करना चाहते हैं। लवलिना के पिता को उम्मीद है कि उनकी बेटी ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीत कर न सिर्फ अपने राज्य का बल्कि पूरे देश का नाम रोशन करेगी।

Story first published: Monday, August 2, 2021, 3:58 [IST]
Other articles published on Aug 2, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+