Tokyo 2020: 100 मीटर रेस में गोल्ड जीतने वाले पहले इटैलियन खिलाड़ी बने मार्सेल जैकब्स, रच दिया इतिहास
नई दिल्ली। जापान की राजधानी में खेले जा रहे ओलंपिक गेम्स में रविवार को एथलेटिक्स के सबसे बड़े इवेंट 100 मीटर रेस का आयोजन हुआ जिसमें सभी को चौंकाते हुए पहली बार इटली के धावक मार्सेल जैकब्स ने गोल्ड मेडल हासिल किया। ओलंपिक के इतिहास में 100 मीटर रेस में पहली बार इटली के किसी खिलाड़ी ने गोल्ड मेडल हासिल किया है। मार्सेल जैकब्स ने अपना सर्वश्रेष्ठ समय हासिल करते हुए 100 मीटर स्प्रिंट की रेस को 9.8 सेंकेंडस में पूरा किया।
भले ही जैकब्स इस रेस के टॉप 3 पसंदीदा खिलाड़ियों में शुमार नहीं थे लेकिन इसके बावजूद उन्होंने अमेरिका के फ्रेड केर्ली (सिल्वर) और कनाडा आंद्रे डिग्रासे को पीछे छोड़ते हुए यह पदक हासिल किया। ओलंपिक में पिछले 13 सालों से इस स्थान पर जमैका के उसेन बोल्ट का कब्जा था जो कि अब रिटायर हो चुके हैं।
और पढ़ें: IND vs ENG: लक्ष्मण ने की भविष्यवाणी, बताया- क्यों आसान नहीं होगी इंग्लैंड में विराट सेना की जीत
इटली के लिये रविवार को सिर्फ जैकब ही गोल्ड मेडल लेकर आने वाले खिलाड़ी नहीं रहे, उनके मैच से कुछ मिनट पहले ही उनके हमवतन जियानमार्को ताम्बेरी ने ऊंची कूद में कतारी के हाई जम्पर मुताज एसा बर्शिम के साथ गोल्ड मेडल अपने नाम किया। इस दौरान तम्बेरी गोल्ड जीतकर किसी को गले लगाकर अपनी खुशी बांटने के लिये ढूंढ रहे थे कि तभी उन्हें पता चला कि जैकब्स ने 100 मीटर रेस की लाइन को सबसे पहले क्रॉस किया है।
इससे पहले वेनजुएला के युलिमार रोजस ने ट्रिपल जम्प में 16 साल पुराने विश्व रिकॉर्ड को तोड़ते हुए एक नया कीर्तिमान अपने नाम किया और 51 फीट 5 इंच (15.67 meters) की छलांग लगाई। जैकब की जीत ने सिर्फ दूसरे देश के लोगों को बल्कि उनके खुद के देश इटली में बैठे फैन्स को हैरान कर दिया जिन्हें बिल्कुल उम्मीद नहीं थी कि वो टॉप 3 पदक में से भी कोई एक लेकर आ सकेंगे।
और पढ़ें: Tokyo 2020: ओलंपिक में इतिहास रचने पर गोपीचंद ने दी पीवी सिंधु को बधाई, जानें क्या कहा
आपको बता दें कि जैकब का जन्म टेक्सास के एल पासो में हुआ था, उनके पिता एक अमेरिकी और माता इटैलियन हैं। वह बहुत छोटी उम्र में इटली रहने के लिये चले गये थे जब अमेरिकी मिलट्री ने उनके पिता का ट्रांसफर साउथ कोरिया में कर दिया था। वह काफी सालों तक लॉन्ग जम्प स्पेशलिस्ट और यूरोपियन चैम्पियन्स के इंडोर में 60 मीटर उनकी सबसे बड़ी उपलब्धियों में से एक थी। अब वह उसेन बोल्ट की तरह ओलंपिक स्प्रिंट चैम्पियन बन गये हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications