Tokyo 2020: सेमीफाइनल में जगह बनाने में नाकाम रहे सजन प्रकाश, जानें कैसा रहा प्रदर्शन
नई दिल्ली। जापान की राजधानी टोक्यो में खेले जा रहे ओलंपिक गेम्स में सोमवार का दिन भारतीय दल के लिये काफी निराशाजनक साबित हुआ है। तलवारबाजी, बॉक्सिंग, टेबल टेनिस, निशानेबाजी में मिली हार के बाद अब तैराकी में भी भारतीय दल के हाथ निराशा लगी है। भारत की ओर से दूसरी बार तैराकी में ओलंपिक के लिये क्वालिफाई कर इतिहास रचने वाले सजन प्रकाश आज 200 मीटर बटरफ्लाई के सेमीफाइनल मैच में जगह बनाने के लिये उतरे थे, हालांकि इस दौरान उनका प्रदर्शन अपने निजी बेस्ट से नीचे रहा, जिसके चलते वह पुरुषों की 200 मीटर बटरफ्लाई प्रतिस्पर्धा के सेमीफाइनल में जगह बनाने में नाकाम रह गये।
सेमीफाइनल मैच में जगह बनाने के लिये 5 हीट के मुकाबले किये गये जिसमें से टॉप 16 टाइमिंग में खत्म करने वाले स्विमर्स को सेमीफाइनल में जाने का मौका मिला। सजन प्रकाश का मुकाबला दूसरी हीट में था जिसमें उन्होंने 200 मीटर बटरफ्लाई मुकाबले को 1:57.22 सेकेंडस में खत्म किया। अपनी इस हीट में सजन प्रकाश चौथे पायदान पर रहे, हालांकि उनका यह प्रदर्शन रोम में पिछले महीने किये गये बेस्ट प्रदर्शन से भी नीचे था।
और पढ़ें: Tokyo 2020: बॉक्सिंग में खत्म हुआ आशीष कुमार का सफर, चीनी मुक्केबाज ने 5-0 से हराया
स्विमिंग में सजन प्रकाश के लिये यह टाइम ज्यादा कमाल नहीं कर सका और वो ओवरऑल 24 वें पायदान पर रहे जिसके चलते सेमीफाइनल में जगह नहीं बना सके। इससे पहले रविवार को भारतीय तैराक श्रीहरि नटराज और माना पटेल भी 100 मीटर बैकस्ट्रोक के सेमीफाइनल में जगह बनाने से चूक गये थे।
श्रीहरि ने हीट 3 के अपने 100 मीटर बैकस्ट्रोक मुकाबले को 54.31 सेकेंडस में खत्म किया और पांचवे पायदान पर रहे लेकिन सेमीफाइनल के लिये टॉप 16 में जगह नहीं बना सके। ओवरऑल वह 27वें पायदान पर रहे। वहीं पर महिला तैराकी में माना पटेल ने हीट 1 के 100 मीटर बैकस्ट्रोक मुकाबले में 1:05:20 सेकेंडस में खत्म किया और ओवरऑल लिस्ट में 39वें पायदान पर रही, जिसके चलते वो भी सेमीफाइनल में जगह बनाने से चूक गईं।
आपको बता दें कि माना पटेल ने यूनिवर्सिटी कोटा के जरिये ओलंपिक के लिये क्वालिफाई किया था और भारत की ओर से स्विमिंग मे क्वालिफाई करने वाली पहली भारतीय महिला बनी थी।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications