Tokyo Olympics: अब अमेरिकी जिम्नास्ट आई कोरोना की चपेट में, की गई क्वारंटीन

Tokyo olympics
Photo Credit: PTI

नई दिल्ली। 23 जुलाई से जापान की राजधानी में टोक्यो में खेले जाने वाले खेलों के महाकुंभ ओलंपिक्स का हिस्सा बनने के लिये दुनिया भर के खिलाड़ी इस समय ओलंपिक विलेज पहुंच रहे हैं। हालांकि जैसे-जैसे खिलाड़ी पहुंच रहे हैं वैसे-वैसे कोरोना संक्रमित होने वाले खिलाड़ियों की संख्या भी बढ़ रही है। अब इस फेहरिस्त में अमेरिका की एक महिला जिम्नास्ट का नाम शुमार हो गया है जो कि प्री टोक्यो ओलंपिक ट्रेनिंग कैम्प का हिस्सा बनने जा रही थी। क्योडो न्यूज के अनुसार यह अमेरिकी एथलीट टोक्यो ओलंपिक से पहले इनजई के शहर चीफा प्रीफैक्चर में तैयारी कर रही थी।

हालांकि इस अमेरिकी एथलीट के नाम का खुलासा नहीं किया गया है लेकिन रिपोर्ट के अनुसार यह जिम्नास्ट एक महिला टीनेजर है, जिन्हें अब क्वारंटीन कर दिया गया है। इससे पहले सोमवार को चेक गणराज्य की बीच वॉलीबॉल टीम के खिलाड़ी ऑन्द्रेज परस्युिक भी कोरोना वायरस के टेस्ट में पॉजिटिव पाये गये थे।

और पढ़ें: भारत की ऑल टाइम टेस्ट XI में एक दो नहीं बल्कि 8 कप्तान, हर्षा भोगले ने किया टीम का ऐलान

उल्लेखनीय है कि चेक गणराज्य की ओर से ओलंपिक में शामिल होने वाली टीम में यह कोरोना वायरस का दूसरा केस है, इससे पहले एयरपोर्ट पर पहुंचते ही एक अधिकारी भी कोरोना वायरस के संक्रमण का शिकार पाया गया था। वहीं रविवार को ग्रेट ब्रिटेन की 8 सदस्यीय ओलंपिक टीम को भी फ्लाइट में कोरोना संक्रमित एक व्यक्ति के संपर्क में आने के चलते क्वारंटीन किया गया था, जिसमें से 6 खिलाड़ी और 2 सपोर्टिंग स्टाफ टोक्यो पहुंचने से पहले कोरोना नेगेटिव पाये गये थे।

स्काय न्यूज के अनुसार जब अधिकारियों को इस टीम के कोरोना संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने की बात का पता चला तो उन्हें क्वारंटीन कर दिया गया है। हालांकि जो व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाया गया है वो ब्रिटेन की ओलंपिक टीम का हिस्सा नहीं है और इस बात को लेकर ब्रिटिश ओलंपिक संघ ने भी सफाई दे दी है।

और पढ़ें: Tokyo Olympics में 'देशी खाना' करेगा मेडल जीतने में मदद, भारतीय खिलाड़ियों के लिये हुआ खास इंतजाम

आपको बता दें कि साउथ अफ्रीका की पुरुष अंडर 23 फुटबॉल टीम के 3 खिलाड़ी भी कोरोना वायरस के संक्रमण का शिकार हुए हैं और टोक्यो 2020 की आइसोलेशन फैसिलिटी में क्वारंटीन हैं। जिन 3 खिलाड़ियों को क्वारंटीन किया है उसमें थबिसो मोनयान (खिलाड़ी), कमोहेलो म्हाल्तसी (खिलाड़ी) और वीडियो एनालिस्ट मारियो माशा का नाम शामिल है। सोमवार को कराये गये ताजा टेस्ट में भी यह खिलाड़ी पॉजिटिव ही पाये गये हैं।

Story first published: Monday, July 19, 2021, 17:36 [IST]
Other articles published on Jul 19, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+