
लड़ाई के साथ हुई थी रिश्ते की शुरुआत
ओलंपिक की आधिकारिक वेबसाइट के साथ बात करते हुए दीपिका ने बताया कि वो उस समय हिंदी नहीं जानते थे इस वजह से वो मुझसे बात तक नहीं करता था। जैसे-जैसे दोनों के बीच एक दूसरे से जान-पहचान बढ़ी दोनों के बीच के कम्यूनिकेशन गैप भी कम होने लगा। दोनों ने एक दूसरे के बीच की गलतफहमी, घमंड और अंतर को कम करने पर भी काम किया।
अतानु दास ने इस पर बात करते हुए कहा,'यह सब अपने हो रहा था, हम काफी बच्चोंं वाली हरकतें करते थे और किसी भी बचकानी बात पर लड़ते थे। हमें बस लड़ना होता था फिर वो तुमने मेरी पानी की बोटल क्यों ली जैसी बात ही क्यों न हो।'
भले ही दोनों ने भारत के लिये 2016 के रियो ओलंपिक में एक साथ भाग लिया था लेकिन उसके बावजूद दोनों एक दूसरे को डेट करने से मीलों दूर थे। अपनी पहली मुलाकात के लगभग एक दशक बाद साल 2017 में जब दोनों पहली बार मिले तो प्यार के तीर ने दोनों के दिलों को एक कर दिया। मेक्सिको में खेले गये 2017 के विश्व चैम्पियनशिप में भारत को काफी शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा जिसके बाद दोनों को अपनी कमियां ढूंढने का काफी मौका मिला।

सगाई तक सबसे छुपा कर रखी थी रिश्ते की बात
टाइम्स ऑफ इंडिया के साथ बात करते हुए अतानु दास ने कहा,'हार के बाद हम दोनों एक साथ शॉपिंग कर रहे थे, जहां पर हमारे बीच की सारी गलतफहमियां मिटी और हम दोनों के बीच एक खास रिश्ता बना। हम दोनों के बीच की शिकायतों और इंतर मिट गये।'
दोनों ने अपने रिश्ते को निजी रखने का फैसला करते हुए सभी से इसे छुपाकर रखने का फैसला किया और अपनी टीम के साथियों को भी इस बारे में नहीं बताया। ईएसपीएन से बात करते हुए अतानु ने कहा था,'हम नहीं चाहते थे कि हमारे साथी तीरंदाज और बाकी के साथी हमारे रिश्ते के बारे में जाने, इस वजह से हमने इसे सबसे छुपाकर रखा। हमने इस बारे में सभी को तभी बताया जब दिसंबर 2018 में हम दोनों ने सगाई कर ली।'

टोक्यो 2020 के बाद था शादी करने का प्लान
गौरतलब है कि अतानु दास और दीपिका कुमारी ने साल 2020 में टोक्यो ओलंपिक्स से वापस आने के बाद शादी करने के बारे में सोचा था, हालांकि कोरोना वायरस के चलते जब ओलंपिक खेलों का आयोजन एक साल के लिये टल गया तो दोनों ने प्लान में बदलाव करते हुए रांची में 30 जून 2020 को शादी कर ली।
आपको बता दें कि टोक्यो ओलंपिक 2020 में दीपिका कुमारी और अतानु दास पहली भारतीय जोड़ी है जो पति पत्नी के रूप में एक साथ खेलते नजर आ रहे हैं। इतना ही नहीं वो ओलंपिक में भाग लेने वाली दूसरी पति पत्नी की जोड़ी है। भारत के लिये सबसे पहले 1972 में वीस पेस और उनकी पत्नी ने हिस्सा लिया था।


Click it and Unblock the Notifications