For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

गरीब किसान की बेटी का सपना पूरा करेंगे सचिन तेंदुलकर, डॉक्टर बनाने के लिये बढ़ाया हाथ

नई दिल्ली। क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर ने मैदान पर हमेशा बल्ले से फैन्स का मनोरंजन किया तो वहीं पर संन्यास लेने के बाद वो जमीनी स्तर पर काम करते नजर आते हैं। हाल ही में सचिन तेंदुलकर ने अपनी इस जनसेवा की भावना के तहत काम करते हुए महाराष्ट्र के रत्निगिरी जिले के एक गरीब किसान की बेटी का सपना पूरा करने के लिये हाथ बढ़ाया है और उसके डॉक्टर बनने के सपने को साकार करने की नींव रखी है।

सेवा सहयोग फाउंडेशन नाम के एक एनजीओ ने सचिन तेंदुलकर की मदद को लेकर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें गरीब किसान की बेटी दीप्ति विश्वासराव सचिन की मदद के लिये शुक्रिया कहते हुए अपनी कहानी सुनाती हुई नजर आ रही हैं।

और पढ़ें: IND vs SL: सिर्फ 5 बल्लेबाजों के साथ उतरी भारतीय टीम की हालत हुई खस्ता, श्रीलंकाई गेंदबाजों ने तोड़ी कमर

इस वीडियो के कैप्शन में एनजीओ ने जानकारी देते हुए बताया कि दीप्ति विश्वासराव जो कि रत्निगिरी जिले के जायरे गांव की रहने वाली हैं अपने गांव की पहली डॉक्टर बनने को तैयार हैं। सचिन तेंदुलकर की वजह से दीप्ती का डॉक्टर बनने का सपना पूरा होने जा रहे हैं जिसके लिये उनका धन्यवाद। दीप्ती जैसे कई स्टूडेंटस के सपने को साकार करने के सफर का हिस्सा बनने के लिये आपका आभार।

उल्लेखनीय है कि इस वीडियो में दीप्ति सचिन तेंदुलकर की मदद के लिये धन्यवाद कहती नजर आ रही हैं और उन्होंने कहा,'मैं अकोला के सरकारी मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस कर रही हूं, मेरे परिवार में कुल 4 लोग हैं। मेरे पिता एक किसान हैं और मेरी मां गृहणी हैं। सचिन तेंदुलकर फाउंडेशन की ओर मुझे स्कॉलरशिप मिली जो कि पढ़ाई के मेरे सभी खर्चों को कवर करेगी और मैं सिर्फ पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित कर सकती हूं। सचिन तेंदुलकर फाउंडेशन की वजह से मेरा गांव की पहली डॉक्टर बनने का सपना सच होने जा रहा है और मैं इसके लिये उनका आभार व्यक्त करती हूं।'

और पढ़ें: श्रीलंका के खिलाफ जीत के बाद भुवनेश्वर-चहल ने लगाई ICC रैंकिंग में छलांग, हुआ जबरदस्त फायदा

वहीं सचिन तेंदुलकर ने भी दीप्ती की तारीफ करते हुए कहा कि उनका यह सफर सपनों का पीछा कर हकीकत में तब्दील करने का बेहतरीन उदाहरण है। उनकी यह कहानी कई और युवाओं को सपना पूरा करने के लिये प्रेरित करेगी। उनके अच्छे भविष्य के लिये मेरी ढेर सारी शुभकामनायें।

Story first published: Wednesday, July 28, 2021, 23:07 [IST]
Other articles published on Jul 28, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+