For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

सजन प्रकाश ने रचा इतिहास, टोक्यो ओलंपिक में क्वालिफाई करने वाले पहले भारतीय तैराक बनें

Sajan prakash
Photo Credit: SAI Media Twitter

नई दिल्ली। भारतीय तैराक सजन प्रकाश ने शनिवार को भारतीय खेल के इतिहास में अपना नाम सुनहरे अक्षरों में शामिल करते हुए टोक्यो ओलंपिक्स के लिये क्वालिफाई कर लिया है। 23 जुलाई से जापान की राजधानी में खेले जाने ओलंपिक के 32वें संस्करण में सजन प्रकाश भारत की ओर से भाग लेने वाले तैराक बन गये हैं। सजन प्रकाश ने रोम में जारी सीएट कॉली ट्रॉफी के दौरान 200 मीटर बटरफ्लाई प्रतिस्पर्धा में 1:56:38 के रिकॉर्ड समय में हासिल कर क्वालिफाई करने का काम किया है। टोक्यो ओलंपिक में जगह बनाने के लिये 1:56:48 का कट ऑफ रखा गया था।

भारतीय खेल प्राधिकारण ने सजन प्रकाश के इतिहास रचने और भारत का टोक्यो ओलंपिक में प्रतिनिधित्व करने का मौका हासिल करने के लिये बधाई देने का काम किया है।

और पढ़ें: अभिषेक वर्मा ने तीरंदाजी विश्व कप में जीता पहला गोल्ड, रचा इतिहास

साई ने लिखा,'भारतीय तैराक सजन प्रकाश ने टोक्यो ओलंपिक में क्वालिफाई कर लिया है और ऐसा करने वाले पहले तैराक बन गये हैं। टोक्यो ओलंपिक में क्वालिफाई करने के लिये 1:56:48 की कट ऑफ रखी गई थी और रोम में जारी सीएट कॉली ट्रॉफी में सजन प्रकाश ने 200 मीटर बटरफ्लाई रेस में 1:56:38 में हासिल कर क्वालिफाई कर लिया है। आगे बढ़ते रहो चैम्प।'

वहीं सजन प्रकाश के टोक्यो ओलंपिक में क्वालिफाई करने को लेकर भारतीय खेल और युवा मंत्री किरण रिजिजू ने भी ट्वीट कर बधाई देने का काम किया और उनके कमिटमेंट को सलाम किया है।

और पढ़ें: ISSF विश्व कप में सौरभ चौधरी-मनु भाकेर की जोड़ी ने जीता सिल्वर, ओलंपिक्स में बढ़ी पदक की उम्मीद

उन्होंने लिखा,'मैं सजन प्रकाश को टोक्यो ओलंपिक में क्वालिफाई करने वाले पहले तैराक बनने पर बधाई देता हूं। उन्होंने रोम में जारी सीएट कॉली ट्रॉफी में सजन प्रकाश ने 200 मीटर बटरफ्लाई रेस में 1:56:38 में हासिल कर क्वालिफाई करने का काम किया। जो कि दर्शाता है कि वो भारत का सर ऊंचा करने को लेकर कितने प्रतिबद्ध हैं।'

गौरतलब है कि टोक्यो ओलंपिक्स का आगाज 23 जुलाई से होगा जिसका समापत 8 अगस्त को होगा। आपको बता दें कि टोक्यो ओलंपिक का आयोजन पिछले साल किया जाना था लेकिन कोरोना महामारी के चलते इसे एक साल तक पोस्टपोन कर दिया गया था।

Story first published: Saturday, June 26, 2021, 22:11 [IST]
Other articles published on Jun 26, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+